Himachal Schools timings changed in Una due to bad weather see new timetable Schools Timings Changed : हिमाचल के ऊना में खराब मौसम के चलते स्कूलों का समय बदला, देखें नया टाइम टेबल, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Schools Timings Changed : हिमाचल के ऊना में खराब मौसम के चलते स्कूलों का समय बदला, देखें नया टाइम टेबल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। 

Sat, 27 Dec 2025 01:29 PMPraveen Sharma ऊना, भाषा
share
Schools Timings Changed : हिमाचल के ऊना में खराब मौसम के चलते स्कूलों का समय बदला, देखें नया टाइम टेबल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। ऊना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त (डीसी) जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान (पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय) 29 दिसंबर से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, सभी आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।

आमतौर पर स्कूलों का समय गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होता है। इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्र गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक और सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होते हैं।

आदेश में कहा गया है कि समय में बदलाव के कारण होने वाले शैक्षणिक नुकसान की भरपाई सुबह की प्रार्थना सभा और मध्याह्न अवकाश के समय को समायोजित करके की जाएगी।

ऊना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः छह डिग्री और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला स्थित मौसम केंद्र ने भी 30 दिसंबर तक ऊना जिले के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और देर रात के समय 'घने कोहरे' का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।