himachal aaj ka mausam rain and snowfall forecast due to western disturbance effect हिमाचल के मौसम को डिस्टर्ब कर रहा पश्चिमी विक्षोभ, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू; आगे कैसा हाल, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के मौसम को डिस्टर्ब कर रहा पश्चिमी विक्षोभ, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू; आगे कैसा हाल

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात से बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।  

Tue, 10 Feb 2026 12:16 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल के मौसम को डिस्टर्ब कर रहा पश्चिमी विक्षोभ, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू; आगे कैसा हाल

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात से बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दिन 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलंग में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि किन्नौर, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। हिल स्टेशन शिमला और मनाली सहित मध्य व मैदानी क्षेत्रों में सुबह से बादलों का डेरा बना हुआ है। इससे ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल : शिमला के बोइलेउगंज थाने के क्रिमिनल रिकॉर्ड में बड़ी हेराफेरी का खुलासा

राज्य के कई स्थानों पर जम गया पानी

तापमान में गिरावट का असर खास तौर पर ऊंचाई वाले जिलों में देखने को मिल रहा है। राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में माइनस 4.2 डिग्री, और किन्नौर के कल्पा में माइनस 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाकों में भीषण सर्दी का दौर जारी है और कई स्थानों पर पानी जम चुका है, अन्य क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

वास्तविक तापमान से अधिक ठंड

मनाली में 3.2 डिग्री, सोलन में 4.6 डिग्री, भुंतर में 5.5 डिग्री, शिमला में 5.6 डिग्री, धर्मशाला में 6.2 डिग्री, मंडी में 7.6 डिग्री, बिलासपुर में 8.5 डिग्री, नाहन में 8.7 डिग्री, पालमपुर और पांवटा साहिब में 10-10 डिग्री, जबकि देहरा गोपीपुर में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बादलों और हवाओं के कारण महसूस की जाने वाली ठंड वास्तविक तापमान से अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में अफसरों को इंटरनेट के लिए भी पैसा मिलेगा, सरकार ने नियम बदले

कुछ मैदानी जिलों में भी कोहरे का असर

प्रदेश के कुछ मैदानी जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिला। बिलासपुर में बहुत घना कोहरा रहने से सुबह विजिबिलिटी घटकर करीब 20 मीटर रह गई, जबकि मंडी में विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर दर्ज की गई। इससे सुबह के समय सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा और इसी कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। हालांकि, 11 से 15 फरवरी के बीच मौसम के ज्यादातर हिस्सों में साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 16 फरवरी को एक और सिस्टम के प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 एयरपोर्ट और 9 हेलीपैड की पहचान, UDAN योजना के तहत हिमाचल को बड़ी सौगात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।