heavy snowfall in himachal pradesh 8 km long traffic jam in manali 685 roads closed मनाली में सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम, भारी बर्फबारी से हिमाचल में 685 रास्ते बंद, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मनाली में सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम, भारी बर्फबारी से हिमाचल में 685 रास्ते बंद

हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला, मनाली और कुल्लू के साथ अलग-अलग शहर पहुंचने वालों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मनाली में तो 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। लोग अपने परिजनों, दोस्तों के साथ गाड़ी में घंटों फंसे रह गए।

Sun, 25 Jan 2026 08:56 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
मनाली में सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम, भारी बर्फबारी से हिमाचल में 685 रास्ते बंद

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मनाली जाने वाले रास्तों पर भीषण ट्रैफिक जाम ने सैलानियों की परेशानी बढ़ा दी है। कुल्लू जिले में कोठी से मनाली के बीच एक हिस्से में करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जिसमें गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। लंबे वीकेंड और करीब तीन महीने के सूखे के बाद हुई सीजन की पहली बर्फबारी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। मनाली में होटल फुल हो गए हैं। वहीं भारी भीड़ के चलते अब पर्यटक कुल्लू की ओर रुख कर रहे हैं।

प्रदेश में कुल 685 सड़कें बंद

राज्य भर में कुल 685 सड़कें बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा 292 सड़कें जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बंद पड़ी हैं। इसके अलावा चंबा में 132, मंडी में 126, कुल्लू में 79, सिरमौर में 29, किन्नौर में 20, कांगड़ा में चार, ऊना में दो और सोलन में एक सड़क बंद है। शुक्रवार शाम से लगा ट्रैफिक जाम 24 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं खुल पाया। इससे हजारों सैलानी अपनी गाड़ियों में फंसे रहे और कई जगहों पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।

Manali, Jan 24 (ANI): Vehicles are stuck in a traffic jam amid snowfall, in Manali on Saturday. (ANI Photo)
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद भूकंप के झटके, मंडी में कांपी धरती

इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए पूरे राज्य में एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 जनवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। भारी बर्फबारी के चलते शिमला से 10 किलोमीटर आगे ढली के पास भारत-तिब्बत रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं किन्नौर जिला पूरी तरह कट गया है। शिमला जिले के नारकंडा, जुब्बल, कोटखाई, कुमारसैन, खड़ापत्थर, रोहड़ू और चौपाल जैसे इलाके भी बर्फबारी के कारण संपर्क से बाहर हैं।

shimla weather

मौसम विभाग ने बताया कि भूमध्यसागर-कैस्पियन सागर क्षेत्र से उठने वाला पश्चिमी विक्षोभ रविवार तक सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से राज्य में और बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के लिए घना कोहरा और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।