aaj ka mausam himachal western disturbance heavy rain thunderstorm snowfall alert atal tunnel closed हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी; 60 की स्पीड से चलेगी आंधी, शिमला समेत 10 जिलों में IMD का बड़ा अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी; 60 की स्पीड से चलेगी आंधी, शिमला समेत 10 जिलों में IMD का बड़ा अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे बने हुए हैं और मार्च के महीने में ठंड ने दिसंबर जैसा एहसास करा दिया है। सोमवार रात राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मंगलवार को भी मौसम खराब बना हुआ है।  

Tue, 17 March 2026 10:15 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी; 60 की स्पीड से चलेगी आंधी, शिमला समेत 10 जिलों में IMD का बड़ा अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे बने हुए हैं और मार्च के महीने में ठंड ने दिसंबर जैसा एहसास करा दिया है। सोमवार रात राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मंगलवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। शिमला, मनाली समेत अधिकांश पहाड़ी इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है।

इस बीच, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने हालात को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारी बर्फबारी, सड़क पर जमी बर्फ और खराब विजिबिलिटी के कारण केलांग से अटल टनल तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस मार्ग पर यात्रा करना फिलहाल जोखिम भरा है और लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50km/h की स्पीड से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश; दिल्ली में मौसम लेगा यूटर्न

सिस्सू के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा

आदेश में यह भी बताया गया है कि सिस्सू के पास बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही को रोका जाएगा। केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड और बीआरओ को ही सीमित रूप से आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही, स्थानीय निवासियों के लिए भी केवल 4x4 वाहनों को ही छूट दी गई है। प्रशासन ने फंसे हुए वाहनों को प्राथमिकता से निकालने के निर्देश दिए हैं और बर्फ हटाने का काम तेज़ करने के लिए सुबह के समय सड़क को पूरी तरह खाली रखने का फैसला लिया गया है।

कई जिलों में मौसम और बिगड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में मौसम और बिगड़ने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले दो दिनों में मौसम के तेवर और तीखे हो सकते हैं। 18 और 19 मार्च को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के बाकी 10 जिलों में भारी बारिश, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। इनमें 19 मार्च को मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। 20 मार्च को भी 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम ने ली करवट, फिर बरसेंगे बदरा; इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम के बदले मिजाज ने आम जनजीवन पर डाला असर

पिछले तीन दिनों से राज्य में लगातार बदलते मौसम के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालात ऐसे हैं कि मार्च के मध्य में ही सर्दी ने फिर से दस्तक दे दी है। मौसम के इस बदले मिजाज ने आम जनजीवन पर असर डाला है, खासकर पर्यटन स्थलों और पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।