4 Killed As Car Plunges In Gorge In Himachal Pradesh हिमाचल के किन्नौर में खाई में गिरी कार, महिला-बेटे समेत 4 की मौत, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के किन्नौर में खाई में गिरी कार, महिला-बेटे समेत 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Sat, 14 Feb 2026 07:49 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, किन्नौर
share
हिमाचल के किन्नौर में खाई में गिरी कार, महिला-बेटे समेत 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा जानी गांव के पास उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:20 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया गया। खाई से चार शव बरामद किए गए, जबकि एक घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे हुई थी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, 18 दिन की जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें:सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट
ये भी पढ़ें:सलमान खान को हीरो घोषित करने वाले सनातन धर्म के शत्रु, यति नरसिंहानंद- VIDEO

किन्नौर के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्णा (42), उनके बेटे हिमेश कुमार (19), सुषमा (47) और इंदर लाल (30) के रूप में हुई है। सभी जानी गांव के निवासी थे। हादसे में घायल विद्या कृष्ण (32) को उपचार के लिए टापरी स्थित जेएसडब्ल्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए गए हैं। दुर्घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।