कॉकरोच पार्टी के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के बाद नौकरी से सस्पेंड की गई हरियाणा की एक गेस्ट टीचर का सस्पेंशन अब रद्द हो गया है। कॉकरोच पार्टी समर्थक बताई ज रहीं सुलेखा दलाल पर 6 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।

हरियाणा के रोहतक के डी-पार्क मार्केट में मंगलवार दोपहर एक जूते के शोरूम से भीषण आग फैल गई, जिससे 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Delhi to Rohtak DTC Bus: दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की शुरूआत हो चुकी है। इसकी शुरूआत सीएम रेखा गुप्ता द्वारा शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्थित दिल्ली परिवहन निगम डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ हुई।

Akansh Dhull UPSC 2025 Rank 3: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी हो गए हैं। इस बार आकांश ढुल ने तीसरी रैंक हासिल की है। उन्होंने सिविल सेवा में जाने के लिए कॉलेज प्लेसमेंट में लाखों का पैकेज भी ठुकराया।

रोहतक में देर शाम हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक दिनेश गोगा रिटौली गैंग से संबंध रखता था। आईजी ऑफिस में महज 100 मीटर की दूरी पर खड़े दिनेश के ऊपर हत्यारों ने अंधाधुंध फायरिंग की, इससे उसमें एक दर्जन से ज्यादा गोलियां लगी और उसकी तुरंत ही मौत हो गई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 जनवरी तक के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें एक मार्ग पर जाने से परहेज करने और डायवर्जन का पालन करने को कहा गया है। साथ ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को फॉलो करने की अपील की गई है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह के बीच बड़े गैंगवार का दावा किया जा रहा है। इसमें बिश्नोई गैंग के करीबी एक शख्स हरी बॉक्सर पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई है।

हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान दरोगा पर फायरिंग कर के फरार हुए बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने फरार बदमाश को घेर लिया था। उससे सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उसने गोली मारकर जान दे दी।

हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक दिन पहले ही राजस्थान के माउंट आबू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। माउंट आबू की पहाड़ियों को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। झज्जर में आए भूकंप की क्या थी तीव्रता और कितनी गहराई पर था केंद्र? जानें…

हरियाणा के पिंजौर और गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को यह ऐलान किया।

यमुना नदी को स्वच्छ रखने की दिशा में हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बारे में उपायुक्तों को कड़े निर्देश जारी किए हैं...

लंबे इंतजार के बाद हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को पंचकूला में प्रेसवार्ता कर नगर निकाय चुनावों की घोषणा की।

राजस्थान में बदमाशों ने पुलिस की एक टीम पर हमला कर के अपने एक साथी को छुड़ा लिया। यह घटना रविवार रात कुचामन कस्बे में तब हुई जब हरियाणा पुलिस की एक टीम ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रही थी।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यमुना में जहर वाले दावे को दोहराते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने उनको बदनाम करने के लिए यमुना के पानी में जहर मिला दिया।

दिल्ली में चुनावी सरगर्मी के बीच यमुना में अमोनिया की अत्यधिक मात्रा पर सियासत गर्म है। अब दिल्ली की सीएम आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अधिकारियों पर दबाव बनाया और दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ से लेटर रिलीज कराया है।

दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना के पानी में हरियाणा की ओर से जहर छोड़े जाने के कथित दावे को गलत करार दिया है। यही नहीं दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आरोपों को एलजी के संज्ञान में लाने की गुजारिश की है।

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। सत्तारूढ़ AAP और विपक्षी भाजपा ने सोमवार को इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल दी। वहीं दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा कि वजीराबाद प्लांट 25 से 50 फीसदी कम पानी का उत्पादन कर रहा है।

अगले कुछ वर्षों में गुरुग्राम से झज्जर एम्स तक मेट्रो चल सकती है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) द्वारा राइट्स को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगले महीने तक यह सर्वे रिपोर्ट आने की उम्मीद है। यह सर्वे दो मेट्रो रूट पर किया जा रहा है।

Pollution Levels in Yamuna River: दिल्ली में यमुना नदी में पलूशन का स्तर उच्च बना हुआ है। खासतौर पर मल मूत्र संबंधी पलूशन 79 लाख यूनिट प्रति 100 मिली (एमपीएन) तक पहुंच गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पॉलूशन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि पटाखों पर रोक के लिए सख्त प्रतिबंध क्यों नहीं लगाए गए।