
नूंह जिले में गुरुवार देर शाम आए तूफान के चलते दो गांवों में हुए दो दर्दनाक हादसों में दो बच्चों की जान चली गई। कई बिजली के पोल और पेड़ गिर गए, जिससे अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

हरियाणा के नूंह में शादियों के दौरान नोटों की भारी-भरकम मालाएं पहनकर दिखावा करने वालों पर अब कानून का शिकंजा कसने वाला है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसी मालाओं में लगी पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो मवेशी, दो अवैध हथियार और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

जालौन में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ।

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान पर बढ़ती कानूनी कार्रवाई और यूएपीए लगने से हरियाणा कांग्रेस सतर्क है। भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

गुरुग्राम और नूंह प्रशासन मिलकर हसनपुर गांव में 100 एकड़ जमीन पर हरियाणा का पहला 'गौ अभ्यारण्य' बनाने जा रहे हैं। यहां न सिर्फ बेसहारा पशुओं को रखा जाएगा, बल्कि बीमार गायों के लिए अस्पताल और देसी नस्लों के लिए जीन बैंक भी बनेगा। इससे शहरों में ट्रैफिक जाम और हादसों से राहत मिलेगी।

हरियाणा के नूंह में एक ट्रक चालक ने पंजाब की नर्स को बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

Nuh-Alwar Highway : नूंह-अलवर रोड अब फोरलेन नेशनल हाईवे बनेगा। वन विभाग से इसके निर्माण की मंजूरी मिल गई है। करीब एक साल से लंबित इस फोरलेन परियोजना को अब सशर्त स्वीकृति दी गई है। 113 एकड़ वन भूमि डायवर्जन की अनुमति मिलने से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

नूंह पुलिस ने गाय तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर फिरोजपुर झिरका और आकेड़ा से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पिकअप ट्रकों से सात गायें बरामद की हैं।

फरीदाबाद से सटे पलवल और नूंह जिलों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) प्रोजेक्ट के तहत पलवल के पृथला से जिला नूंह के धुलावट के बीच नई दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

नूंह-पलवल मार्ग (Nuh-Palwal Road) को 4 लेन बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इस योजना की कागजी कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा ताकि निर्माण शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने सोमवार को समीक्षा बैठक मेंअधिकारियों को यह आदेश दिए।

नूंह में रविवार को सुबह के वक्त कुंडली मानेसर पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों के टकराने से भयानक हादसा हुआ। इसमें एक ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को क्रिकेट की गेंद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक पथराव में बदल गया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। गांव का मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा।

फरीदाबाद से सटे नूंह जिले के होडल रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मरने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

गुरुग्राम से सटे नूंह में एक 17 साल की लड़की के साथ उसके ही गांव के तीन लोगों ने कथित तौर पर रात भर गैंगरेप किया। आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वे घटना के वीडियो ऑनलाइन फैला देंगे।

एनसीआर में आने वाले हरियाणा के जिला पलवल के होडल से गुरुग्राम के बिलासपुर तक बनने वाली 4 लेन सड़क वन विभाग की मंजूरी के इंतजार में अटक गई है। 616 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड के लिए 79 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण की शर्त पूरी होना बाकी है।

नूंह शहरवासियों के लिए नए साल की शुरुआत एक अच्छी खबर लेकर आ रही है। पीडब्ल्यूडी ने नूंह में रिंग रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इससे जाम, दूरी और समय तीनों की समस्या कम होगी। छह माह में रिंग रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा।

हरियाणा के नूंह-तावडू में भी सेक्टर विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। नूंह के विधायक चौधरी आफताब अहमद ने इसको लेकर पंचकूला में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें किसानों के मुआवजे और सेक्टर विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।

Nuh-Mandkola-Palwal Road : नूंह–मंडकोला–पलवल मार्ग 4 लेन का बनाया जाएगा और काम अगले चार से पांच महीनों में शुरू हो जाएगा। पलवल के उपायुक्त ने यह घोषणा करते हुए कहा कि नूंह–मंडकोला–पलवल मार्ग को 4 लेन करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम बन सके।

इतिहासकार, शिक्षाविदों के मुताबिक स्वतंत्रता संग्राम में मेवात के लोगों का काफी योगदान रहा। मुगलकाल से ही मेवाती देश के लिए जंग लड़ते रहे। शहीद हसन खां मेवाती के बलिदान के बाद भी देश पर मर मिटने वालों का सिलसिला जारी रहा।