NIA raids 18 locations of Pakistani terrorist Shahzad Bhatti in Punjab and Haryana पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी पर NIA ने कसा शिकंजा, पंजाब-हरियाणा में 18 ठिकानों पर छापे, Haryana Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी पर NIA ने कसा शिकंजा, पंजाब-हरियाणा में 18 ठिकानों पर छापे

जालंधर, सिरसा और अंबाला में धमाका कराने वाले पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी पर NIA ने शिकंजा कसा है। ताजा घटनाक्रम यह है कि NIA ने भट्टी के नेटवर्क से जुड़े 18 ठिकानों पर छापामारी की है। 

Tue, 9 June 2026 04:20 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जालंधर
share
पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी पर NIA ने कसा शिकंजा, पंजाब-हरियाणा में 18 ठिकानों पर छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े आतंक-गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने पंजाब और हरियाणा के नौ जिलों में 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम सबूत जब्त किए हैं। एनआईए के अनुसार, यह कार्रवाई शाहजाद भट्टी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों की जांच के तहत की गई।

छापेमारी में जब्त माल को फोरेंसिक जांच को भेजा

छापेमारी के दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई। जानकारी को इधर से उधर कैसे किया जा रहा था, संदिग्ध पैसे का लेन-देन कैसे हुआ जैसी जरूरी जानकारी भी जुटाई गई। जब्त की गई चीजों को फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है, ताकि सीमा पार से चल रही बड़ी साजिश का खुलासा किया जा सके।

पाकिस्तान से चला रहा आतंकी नेटवर्क, कई सहयोगी सक्रिय

एजेंसी ने कुछ लोगों को नोटिस जारी कर आगे की पूछताछ के लिए जांच में शामिल होने को कहा है। एनआईए का मानना है कि गैंगस्टर से आतंकी बने शाहजाद भट्टी का नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित हो रहा है और उसके सहयोगी पंजाब तथा हरियाणा में वारदात को अंजाम देने के लिए अभी भी काम कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले भी दो बार दबोचा गया, दिल्ली में फिर गिरफ्तार होने वाला आतंकी शबीर लोन कौन?

जालंधर और सिरसा में कराए धमाके

जांच में सामने आया है कि मार्च 2025 में पंजाब के जालंधर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के पीछे भी शाहजाद भट्टी का हाथ था। इस मामले में एनआईए अप्रैल 2026 में भट्टी और एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा एजेंसी ने पाया है कि नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा महिला थाना परिसर में हुए विस्फोट और जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर थाने में हुए कार बम विस्फोट की साजिश भी भट्टी ने रची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RSS-BJP नेताओं को निशाना बनाने की साजिश? दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में खुलासा

अंबाला में कराया था कार धमाका

सिरसा विस्फोट मामले में एनआईए मई 2026 में शाहजाद भट्टी और पाकिस्तान स्थित हैंडलर सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलोच समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अंबाला के बलदेव नगर थाने में हुए कार बम धमाके की जांच में गिरफ्तार एक आरोपी के शाहजाद भट्टी के संपर्क में होने की पुष्टि भी हुई थी। एनआईए ने कहा कि इन तीनों मामलों की जांच अभी जारी है और एजेंसी का लक्ष्य आतंकवादी हमलों से जुड़े पूरे नेटवर्क, फंडिंग चैनल और सीमा पार मौजूद साजिशकर्ताओं की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।