re neet question paper leak claim in telegram channels Re-NEET में बिना कुछ लिखे 620 मार्क्स दिलाने का वादा, पेपर लीक का भी दावा; 20 लाख रुपये तक की डिमांड, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

Re-NEET में बिना कुछ लिखे 620 मार्क्स दिलाने का वादा, पेपर लीक का भी दावा; 20 लाख रुपये तक की डिमांड

21 जून को नीट की दोबारा होने जा रही परीक्षा से पहले कुछ टिलग्राम चैनल्स पर बिना कुछ लिखे सलेक्शन कराने का दावा किया जा रहा है। बदले में 20 लाख रुपये तक की डिमांड की जा रही है।

Wed, 3 June 2026 11:32 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
Re-NEET में बिना कुछ लिखे 620 मार्क्स दिलाने का वादा, पेपर लीक का भी दावा; 20 लाख रुपये तक की डिमांड

नीट परीक्षा लीक होने के आरोप के बाद मचे बवाल, सीबीआई की जांच और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराए जाने की तैयारी के बीच कुछ नए दावों ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर पेपर लीक और सलेक्शन कराने के दावे करने वाले सक्रिय हो गए हैं। कई टेलिग्राम चैनल्स पर RE-NEET का प्रश्न पत्र दिलाने और 620 से अधिक स्कोर दिलाने के दावे किए जा रहे हैं। बदले में 20 लाख रुपये तक की मांग की जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद क्राइम पुलिस को एक आवेदन देकर जांच की मांग की गई है कि क्या इन टेलिग्राम चैनल्स के पास सचमुछ ऐसी कुछ सामग्री है या फिर ये सिर्फ NEET में सफलता के इच्छुक छात्रों और उनके अभिभावकों को ठगने की कोशिश। कथित रैकेट कई टेलिग्राम चैनल्स के जरिए चल रहे हैं, जो बार-बार अपना नाम बदलते हैं और सदस्यों को सिर्फ रेफरल के जरिए जोड़ा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- NEET परीक्षा रद्द होने से थी परेशान

कितने पैसों की डिमांड

इन चैनल्स में Re-NEET के प्रश्न पत्र दिलाने के लिए 60 हजार से 1 लाख रुपये तक की मांग की जा रही है। कुछ ग्रुप में 700 में से 620 से अधिक नंबर दिलाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है। एक चैनल में रिपोर्टर ने NEET अभ्यर्थी बनकर खुद को शामिल कराया। इसके संचालक ने कहा, 'आपको टोकन के रूप में 50 हजार रुपये देने हैं और इसके बाद बेंगुलुरु के दफ्तर में हमारे बॉस से व्यक्तिगत रूप से मिलिए। परीक्षा वाले दिन आपको OMR शीट को खाली छोड़ देनी है। हमारी प्रमुख एजेंसियों के साथ सेटिंग है और हम सुनिश्चित करेंगे कि बाद में सही उत्तर भर दिए जाएंगे और आपको 620 से ज्यादा नंबर मिलेंगे। कुल 20 लाख रुपये देने होंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के साथ आए सोनम वांगचुक, 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

कहा- आधा पेपर आ गया, QR कोड पर पैसे की मांग

एक कथित ऑपरेटर ने अहमदाबाद के एक्टिविस्ट शुभम ठाकर से असली पेपर लीक का दावा किया। कथित ऑपरेटर ने खुद को दिल्ली में एक प्रमुख कोचिंग सेंटर का फैकल्टी बताया। ठाकर ने कहा, 'उस शख्स ने दावा किया कि उसके नेटवर्क ने आधा प्रश्न पत्र 35 लाख में खरीदा है और शेष प्रश्न परीक्षा की तारीख नजदीक आने पर मिलेंगे। उसने दावा किया कि नेटवर्क को प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। उसने कैडिडेट्स से QR कोड के जरिए पैसे देने की मांग की।'

क्या कह रही है पुलिस

साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए ठाकर ने ऑपरेटरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चैनल Re-NEET परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करके छात्रों को गुमराह कर रहे हैं और उम्मीदवारों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। रिपोर्ट में एसीपी (साइबर क्राइम) हार्दिक मकादिया के हवाले से कहा गया, 'हमें पता चला है कि पैसों के बदले NEET पेपर दिलाने का दावा करने वाले तत्व सामने आ रहे हैं। लोगों को पहले से ही चेतावनी दी जाती है कि ये लोग धोखेबाज हैं। लोगों को घबराना नहीं चाहिए और इनसे दूर रहना चाहिए।' अधिकारियों ने कहा कि 9 चैनल जांच के दायरे में हैं। एक चैनल ने 7900 लोगों से 5.74 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह को PM मोदी पर भरोसा! NEET बवाल के बीच क्या नया विवाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।