Patel girls marrying outside community as its men not capable enough, claims UP Governor daughter बेटे पर्याप्त सक्षम नहीं, इसलिए लड़कियां समुदाय से बाहर शादी कर रहीं; आनंदी बेन की बेटी के बयान पर विवाद, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

बेटे पर्याप्त सक्षम नहीं, इसलिए लड़कियां समुदाय से बाहर शादी कर रहीं; आनंदी बेन की बेटी के बयान पर विवाद

पूर्व सीएम की बेटी अनार पटेल ने अपने बयान से राज्य की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि पाटीदार समाज के युवा शराबखोरी की वजह से बिगड़ रहे हैं, जबकि गुजरात एक ड्राई स्टेट है, ऐसे में उनका बयान इस बात की पुष्टि करता है कि गुजरात में दारू बड़ी आसानी मिलती है।

Tue, 12 May 2026 12:40 AMSourabh Jain पीटीआई, बनासकांठा, गुजरात
share
बेटे पर्याप्त सक्षम नहीं, इसलिए लड़कियां समुदाय से बाहर शादी कर रहीं; आनंदी बेन की बेटी के बयान पर विवाद

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की बेटी और श्री खोडलधाम ट्रस्ट (SKT) की अध्यक्ष अनार पटेल ने पाटीदार समाज के बिगड़े युवाओं और उनकी आदतों पर तीखा हमला किया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह समाज की बेटियों के दूसरे समुदायों में विवाह करने के पीछे के कारणों पर बेबाकी से अपनी राय रखती दिखीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'पटेल समुदाय की लड़कियों में तेजी से समुदाय के बाहर शादी करने का चलन बढ़ रहा है क्योंकि समुदाय के कई युवा पर्याप्त सक्षम (योग्य) नहीं हैं। इसके साथ ही समाज में लगातार बढ़ रही शराबखोरी व कटुता को लेकर उन्होंने कहा कि अगर आज सरदार पटेल होते तो वो भी शायद ही 562 (रियासतों) राज्यों को एकजुट नहीं कर पाते। अनार ने ये बातें बनासकांठा के गढ़ गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।

समाज के युवाओं में बढ़ती गलत आदतों को लेकर उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, 'हमारी लड़कियां अन्य समुदायों में शादी कर रही हैं क्योंकि हमारे समाज के कई लड़के सक्षम नहीं हैं। अगर हमारे बेटे शराब पी रहे हैं, बाहर घूम रहे हैं और काम नहीं कर रहे हैं, तो हमारी बेटियां बाहर ही शादी करेंगी। हम इस कड़वी सच्चाई को क्यों नहीं स्वीकारते और हमेशा केवल अपनी बेटियों को ही सलाह क्यों देते रहते हैं?'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM ने किन बातों को लेकर की गुजरातियों की तारीफ, बताया कार्य संस्कृति का हिस्सा

'बेटियों को ही सलाह क्यों दी जाती है'

लेउवा पाटीदार समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले ट्रस्ट की अध्यक्ष ने यह जवाब तब दिया, जब उनसे यह पूछा गया कि समाज इस मुद्दे पर मुख्य रूप से बेटियों को ही सलाह क्यों देता है। तब वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

समाज को बांटने वाले लोगों को पहचानने का कहा

गढ गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचीं अनार पटेल ने लोगों से समाज में विभाजन पैदा करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए भी कहा। सरदार पटेल की विरासत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ही हमें संगठन की शक्ति सिखाई थी, लेकिन आज हर घर में एक नया 'नेता' पैदा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी-बिहार से गुजरात के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, इन स्टेशनों से गुजरेंगी

अगर आज पटेल जिंदा होते तो शायद वो भी…

आगे उन्होंने सोशल मीडिया और टेलीविजन चैनलों के अत्यधिक दुष्प्रभाव की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल आज जीवित होते तो शायद उन्हें भी 562 रियासतों को एकजुट करने के लिए संघर्ष करना पड़ता। अनार पटेल ने कहा, 'यह सोशल मीडिया और टेलीविजन चैनलों का युग है, जहां दुनिया भर की जानकारी तुरंत उपलब्ध होती है। अगर सरदार पटेल आज जीवित होते, तो वह भी शायद 562 (रियासतों) राज्यों को एकजुट नहीं कर पाते क्योंकि अब हर घर में एक नेता है।'

राज्य की भाजपा सरकार को कटघऱे में खड़ा किया

पूर्व सीएम की बेटी अनार पटेल ने अपने बयान से राज्य में सालों से काबिज अपनी मां की पार्टी की सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि पाटीदार समाज के युवा शराबखोरी की वजह से बिगड़ रहे हैं, जबकि गुजरात एक ड्राई स्टेट है, ऐसे में उनका बयान इस बात की पुष्टि कर रहा है कि रोक होने के बाद भी गुजरात में दारू बड़ी आसानी मिलती है, और अवैध रूप से सेवन भी की जाती है और इतना सब होने के बाद भी सरकार सोई हुई है। जिसके चलते युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंबा में पर्यटकों की कार खाई में गिरी; गुजरात के 6 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।