indian railways sabarmati to jaisalmer train will remain partially cancelled साबरमती से जैसलमेर आवाजाही करने वाली यह ट्रेन रहेगी आशिंक रद्द, नाम और डेट, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

साबरमती से जैसलमेर आवाजाही करने वाली यह ट्रेन रहेगी आशिंक रद्द, नाम और डेट

भारतीय रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस जनवरी में दो दिन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। यह इस ट्रेन के प्रस्थान के साथ आगमन में भी रद्दोबदल किया गया है।

Sat, 3 Jan 2026 05:45 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, अहमदाबाद
share
साबरमती से जैसलमेर आवाजाही करने वाली यह ट्रेन रहेगी आशिंक रद्द, नाम और डेट

जोधपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस जनवरी में दो दिन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस 6 और 10 जनवरी को केवल पोकरण स्टेशन तक ही जाएगी यानी पोकरण से जैसलमेर के बीच यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 7 और 11 जनवरी को जैसलमेर के बजाय पोकरण स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

ब्रिज पर काम के कारण लिया गया ब्लॉक

मंडल रेल प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि साबरमती-जैसलमर एक्सप्रेस छह और 10 जनवरी को आंशिक निरस्त रहेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में राईका बाग पैलेस-जैसलमर सेक्शन में जेठा चांदन-थईरात हमीरा स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 170 और जैसलमेर-थईरात हमीरा स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 179 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है।

6 और 10 जनवरी को शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी

इसकी वजह से साबरमती-जैसलमर एक्सप्रेस आंशिक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमर एक्सप्रेस 6 और 10 जनवरी को पोकरण स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसलिए यह ट्रेन पोकरण और जैसलमर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20491 जैसलमर-साबरमती एक्सप्रेस 7 और 11 जनवरी को पोकरण स्टेशन से चलेगी। इसलिए यह ट्रेन जैसलमर और पोकरण के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के किन जिलों में रातें होंगी और सर्द, कोहरा कहां-कहां बरपाएगा कहर?
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 30 सामुदायिक केंद्र, किन इलाकों में हो रहा निर्माण?

राजकोट - महबूबनगर स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए

वहीं 09575/09576 राजकोट - महबूबनगर स्पेशल ट्रेन (वीकली) के फेरे विस्तारित किए हैं। ट्रेन संख्या 09575 राजकोट - महबूबनगर स्पेशल (हर सोमवार) के फेरों को 5 जनवरी से लेकर 23 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09576 महबूबनगर - राजकोट स्पेशल (प्रति मंगलवार) के फेरों को छह जनवरी से लेकर 24 फरवरी तक बढ़ाया गया। ट्रेन संख्या 09575 की बुकिंग 4 जनवरी से होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।