गुजरात के इन जिलों में लू वाले हालात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानिए लोकेशन
गुजरात के कुछ जिलों में इन दिनों लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने इसके लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक हो गया है।

गुजरात के सुरेंद्रनगर व राजकोट जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है और बृहस्पतिवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। अहमदाबाद मौसम विभाग केंद्र के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार दास ने बताया कि सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के सुरेंद्रनगर और राजकोट जिलों के लिए बुधवार को भीषण लू की चेतावनी ('रेड अलर्ट') जारी की गई।
कहां जारी हुआ ऑरेंज-येलो अलर्ट
उन्होंने बताया कि मंगलवार को दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेशों के दीव शहर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह इस समय के सामान्य तापमान से 10 डिग्री अधिक है।अधिकारी ने बताया कि बनासकांठा, पाटन, वडोदरा, सूरत, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, मोरबी, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ और केंद्र शासित प्रदेश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।गुजरात में बृहस्पतिवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी रहेगा जबकि शुक्रवार को 'येलो अलर्ट' जारी होने की संभावना है।
गुजरात में कहां-कितना दर्ज किया गया तापमान
दास ने बताया कि अगले दो दिनों के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को राजकोट में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुजरात में सबसे अधिक है।अहमदाबाद में सोमवार को तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं डीसा और गांधीनगर में तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। वडोदरा और सूरत में भी तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन