Gujarat govt to build Rs 105 crore hostel and canteen, Tata Airlines to pay Rs 53 crore at Ahmedabad plane crash site अहमदाबाद में जहां हुआ था प्लेन क्रैश, वहां 105 करोड़ से बनेगा नया हॉस्टल; टाटा देगा इतने करोड़ की मदद, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद में जहां हुआ था प्लेन क्रैश, वहां 105 करोड़ से बनेगा नया हॉस्टल; टाटा देगा इतने करोड़ की मदद

ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों की रहने की सुविधाओं में कोई रुकावट न आए और स्वास्थ्य क्षेत्र का बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत हो जाए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक नया हॉस्टल बनाने का फैसला किया है।

Tue, 26 May 2026 08:37 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद, गुजरात
share
अहमदाबाद में जहां हुआ था प्लेन क्रैश, वहां 105 करोड़ से बनेगा नया हॉस्टल; टाटा देगा इतने करोड़ की मदद

अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुई विमान दुर्घटना में एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद मेघानीनगर इलाके में स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था। इस हादसे में उस इमारत को बुरी तरह नुकसान पहुंचा था और वह बेहद कमजोर हो गई थी। जिसके बाद अब राज्य सरकार ने इस इमारत के निर्माण को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। राज्य सरकार का कहना है कि वह यहां पर 105 करोड़ रुपए की लागत से नए अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल और कैंटीन ब्लॉक का निर्माण करेगी, जिसमें से करीब आधी रकम का भुगतान टाटा कंपनी करेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने कहा कि टाटा एयरलाइंस कंपनी विमान दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए 'अतुल्यम 1 से 4' ब्लॉक, कैंटीन और सब-स्टेशन की इमारत के मुआवजे के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को 53.12 करोड़ का भुगतान करेगी। दरअसल एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा कंपनी के पास ही है इसी वजह से वह अपनी तरफ से इमारत के मुआवजे के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को इस राशि का भुगतान करेगी।

'एयरलाइन कंपनी ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया'

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने यह मुआवजा राशि तब मांगी थी, जब असरवा इलाके में अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पास स्थित न्यू मेंटल कैंपस में 'अतुल्यम 1 से 4' हॉस्टल ब्लॉक, कैंटीन और सब-स्टेशन की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था। पानसेरिया के अनुसार, एयरलाइन ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और आने वाले समय में पूरी मुआवजा राशि का भुगतान करने पर सहमति जता दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड, गुजरात और असम तीनों के UCC बिल में क्या है अंतर?
ये भी पढ़ें:पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई समेत 5 आरोपी बरी,कोयला घोटाला मामले में CBI को झटका
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामला; 105 करोड़ से बनेगा नया हॉस्टल व कैंटीन, टाटा देगा इतने करोड़ की मदद

हादसे के बाद छात्रों को छोड़ना पड़ा था हॉस्टल

नया हॉस्टल बनाने की जरूरत क्यों पड़ी, इस बात की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि विमान दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की इमारतों को संरचनात्मक रूप से गंभीर नुकसान पहुंचा था। घटना के समय उस हॉस्टल परिसर में कुल 92 छात्र रहा करते थे, और हादसे के बाद उन्हें वह जगह छोड़ना पड़ी। क्योंकि हादसे के बाद जब इमारतों का संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) ऑडिट कराया गया तो इन इमारतों को रहने के लिए असुरक्षित पाया गया, जिसके चलते उन्हें गिराने का फैसला ले लिया गया। ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों की रहने की सुविधाओं में कोई रुकावट न आए और स्वास्थ्य क्षेत्र का बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत हो जाए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक नया हॉस्टल बनाने का फैसला किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में 'अपनी पहली सरकार' देख गदगद केजरीवाल, विधानसभा चुनाव पर भी बढ़ी उम्मीद

न्यू मेंटल केंपस में बनेगी नई इमारत

इसी सिलसिले में अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पास 'न्यू मेंटल कैंपस' में 105 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल और कैंटीन ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र में 48 नई सुपर स्पेशलिटी सीटों को जोड़ने की बात को ध्यान में रखते हुए, अगले तीन वर्षों के लिए कुल 236 सुपर स्पेशलिटी PG डॉक्टरों (जिनमें कुल 144 छात्र शामिल हैं) के लिए योजना बनाई गई है।

G+8 मंजिलों वाला होगा नया 'अतुल्यम' हॉस्टल

अधिकारियों ने बताया कि नया 'अतुल्यम 1 से 7' PG हॉस्टल G+8 मंजिलों वाला होगा और आधुनिक संरचना के साथ तैयार किया जाएगा। प्रत्येक नए हॉस्टल में प्रत्येक फ्लैट स्टूडियो अपार्टमेंट शैली के होंगे। जिनमें लिविंग रूम, अटैच्ड किचन, बेडरूम और शौचालय की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा हॉस्टल में आग बुझाने का सिस्टम, R.O. प्लांट और एक मजबूत व आधुनिक जल निकासी प्रणाली जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके साथ ही यहां छात्रों की सुविधा के लिए बेसमेंट पार्किंग, PG छात्रों के लिए अलग आवास, आधुनिक मेस, जिम, मनोरंजन कक्ष और आकर्षक लैंडस्केपिंग की भी योजना बनाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड, गुजरात और असम तीनों के UCC बिल में क्या है अंतर?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।