सेक्स की दवा लेकर करता था हैवानियत, यौन उत्पीड़न से आजिज पत्नी ने पति की ली जान
सूरत में एक महिला ने अपने पति को जहर देकर और गला घोंटकर मार डाला। महिला ने कहा कि उसका पति सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं लेकर उसके साथ हैवानियत करता था। इससे आजिज आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

सूरत में एक 37 वर्षीय महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पहले पति को हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा दी और फिर उसका गला घोंट दिया। उसने शुरू में इसे बीमारी से हुई मौत बताया लेकिन जब मृतक के भाई ने अंतिम संस्कार को लेकर संदेह जताया और पुलिस से जांच की मांग की तब जाकर पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक रिपोर्ट में जहर और गला घोंट कर मारे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
यौन हमले से तंग आकर उठाया कदम
पुलिस निरीक्षक एनके कमलिया ने बताया कि एक महिला ने 5 जनवरी को लिंबायत स्थित अपने घर में पति को हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा दी और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला को रविवार 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दंपति मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने पति की यौन प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है।
सेक्स की दवाएं खाकर करता था हैवानियत
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं खाकर उस पर यौन हमला करता था। इससे उसे गंभीर चोटें आती थीं और गंभीर रक्तस्राव होता था। पति मुंबई में मजदूरी करता था और महीने में एक बार सूरत अपने घर आता था। एक जनवरी की रात को महिला ने पति को हल्दी वाला दूध पिलाया जिसमें उसने चुपके से चूहे मारने की दवा मिला दी थी लेकिन उसकी मौत नहीं हुई।
महिला के इस व्यवहार पर हुआ शक
महिला ने बताया कि जब उसकी मौत नहीं हुई तो पांच जनवरी को उसने गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद पति को सूरत के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में आरोपी पत्नी ने दावा किया कि उसके पति की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। इसके बाद मृतक के भाई और पत्नी के बीच अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद के बाद शक पैदा हुआ। पत्नी लाश का वहीं अंतिम संस्कार करना चाहती थी।
फोरेंसिक पोस्टमार्टम से खुली पोल
पुलिस ने बताया कि भाई डेडबॉडी को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित अपने गांव ले जाना चाहता था जबकि पत्नी अड़ी थी कि अंतिम संस्कार सूरत में ही किया जाए। महिला के व्यवहार से मृतक के भाई को शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और मौत की जांच की मांग की। फिर शिकायत के बाद फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में जहर और गला घोंटने की बात सामने आई। इसका पता डेडबॉडी की गर्दन और छाती पर दबाव के निशान से चला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन