गुजरात के 'आप' प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केजरीवाल का दावा
गुजरात के 'आप' प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने किया है।

गुजरात के 'आप' प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने किया है। केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- “आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख़्स इनसे बदला लेगा।”
160 आप कार्यकर्ताओं की हो चुकी गिरफ्तारी
केजरीवाल ने ट्वीट में गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा- “पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 FIR हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है।” केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है।
बीजेपी की पुलिस आप नेताओं पर झूठे केस कर रही
दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए लिखा- "अभी खबर आई है कि “आप” प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तार किया गया है।" आतिशी का कहना है कि गुजरात के लोग बीजेपी से परेशान हैं और 2027 में उन्हें हटाने का मन बना चुके हैं। इसलिए उनका डटकर विरोध करने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी की पुलिस अब झूठे केस कर रही है।
आप नेता का आरोप- गृह मंत्री ने कहा, इसे अरेस्ट कर लो
आप नेता दुर्गेश पाठक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर की। इसमें बताया- गुजरात के ईशुदान गढ़वी को थाने में गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से आप कार्यकर्ताओं को भाजपा की पुलिस थाने में बुलाती है। उन्हें अरेस्ट करती है। धमकाती है। उनके ऊपर संगीन मुकदमें दर्ज करके जेल में डालती है। आज ईशुदान जी एसएचओ से मिलकर पूछने गए थे कि ऐसा क्यों हो रहा है... दुर्गेश पाठक ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- वहां गृह मंत्री हर्ष सांघवी का मेसेज आया कि इसे तुरंत अरेस्ट कर लो। इसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।
खबर अपडेट हो रही है…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन