Final Report on Air India AI171 Crash Likely Within 30 Days Says Aviation Minister ‘एक महीने में आए सकती है रिपोर्ट’…अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले केंद्रीय मंत्री; 260 लोगों की हुई थी मौत, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

‘एक महीने में आए सकती है रिपोर्ट’…अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले केंद्रीय मंत्री; 260 लोगों की हुई थी मौत

बीते साल हुए इस भयावह प्ले क्रैश में कुल 260 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। गांधीनगर में जीआईएफटी सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ितों के परिवारों की शिकायतों को दूर करने का वादा किया।

Fri, 8 May 2026 06:25 PMMohit पीटीआई, गांधीनगर
share
‘एक महीने में आए सकती है रिपोर्ट’…अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले केंद्रीय मंत्री; 260 लोगों की हुई थी मौत

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में चल रही जांच अब फाइनल स्टेज पर है और एक महीने के भीतर रिपोर्ट सामने आ सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की।

बीते साल हुए इस भयावह प्ले क्रैश में कुल 260 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। गांधीनगर में जीआईएफटी सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ितों के परिवारों की शिकायतों को दूर करने का वादा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पायलट की 'गलती' बताने वाली रिपोर्ट पर क्या बोला SC

नायडू ने पत्रकारों से कहा, ‘जांच बहुत सख्ती से चल रही है। हमें यह समझना होगा कि चूंकि हादसे का शिकार हुए प्लेन में विदेशी नागरिक भी यात्रा कर रहे थे, इसलिए जांच रिपोर्ट की किसी भी देश द्वारा जांच की जा सकती है। कोई भी देश या संगठन सवाल उठा सकता है। ऐसे में जांच बेहद गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता से होनी चाहिए और जो कि हो भी रही है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पहले ही दिन हो गई थी फेल',अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमेरिकी ग्रुप का दावा

हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था

पिछले साल 12 जून को, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 (बोइंग 787-8) लंदन गैटविक जा रही थी, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। टकराते ही प्लेन में आग लग गई जिससे प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की और बाहर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी।

मंत्री ने आगे कहा 'एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) एक्सीडेंट की स्वतंत्र जांच कर रहा है और उन्हें जो भी सहयोग चाहिए हम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच अंतिम चरण में है और रिपोर्ट एक महीने में आने की उम्मीद है। मंत्रालय पीड़ितों के परिजनों द्वारा एयरलाइन के खिलाफ उठाए गए किसी भी मुद्दे पर गौर करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजित पवार विमान हादसे ने ताजा किए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के जख्म

परिजनों द्वारा व्यक्त की गई असंतुष्टि के बारे में क्या कहा?

एयर इंडिया के प्रति कुछ परिवारों की असंतुष्टि को लेकर नायडु से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारे पास मंत्रालय में एक सेल हैं जो कि उस समय दिए गए मुआवजे, घोषणाओं और अन्य चीजों के तालमेल का काम देखा रहा है।’

आपको बता दें कि गुजरात के लगभग 30 पीड़ित परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विमान हादसे के 'ब्लैक बॉक्स' (CVR और FDR) का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि दुर्घटना के पीछे की असली सच्चाई सामने आ सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।