Cong chief Kharge calls people of Gujarat illiterate in Kerala, BJP n Gujarat CM reacts कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरातियों को लेकर की विवादित टिप्पणी, सीएम बोले- यह गांधीजी व पटेल की धरती का अपमान, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरातियों को लेकर की विवादित टिप्पणी, सीएम बोले- यह गांधीजी व पटेल की धरती का अपमान

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘यह कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की नीति को दर्शाता है। उन्होंने गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोगों को सिर्फ इसलिए गाली दी क्योंकि वे कांग्रेस को वोट नहीं देते। जब कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह लोगों को गाली देती है।’

Sun, 5 April 2026 10:53 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, गांधीनगर, गुजरात
share
कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरातियों को लेकर की विवादित टिप्पणी, सीएम बोले- यह गांधीजी व पटेल की धरती का अपमान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है कि उस पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल केरल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करने पहुंचे खरगे ने एक जनसभा में केरल के लोगों को शिक्षित और चतुर बताया, साथ ही कहा कि इनको गुजरात और कुछ अन्य स्थानों के अनपढ़ लोगों की तरह बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। उनके दिए इसी बयान पर बवाल मच गया है और गुजरात के मुख्यमंत्री ने इसे 6 करोड़ गुजरातियों के साथ ही गांधीजी व सरदार पटेल की धरती का भी अपमान बताया है।

खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा गुजरात के लोगों के संदर्भ में दिए गए बयान अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस प्रकार की टिप्पणी न केवल 6 करोड़ गुजरात वासियों का अपमान है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पावन धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।'

'असहज और असुरक्षित महसूस कर रही कांग्रेस'

आगे उन्होंने लिखा, ‘गुजरात ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी करता रहेगा। ऐसे बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाते हैं। यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की विकास की राजनीति और उसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस कितना असहज और असुरक्षित महसूस कर रही है। गुजरात की जागरूक जनता ऐसे बयानों का जवाब देना जानती है, और आने वाले समय में केरल की जनता भी कांग्रेस को नकारकर भाजपा की विकास की राजनीति का समर्थन करेगी, यह निश्चित है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों का मोदी को लेटर; क्या मांग?

भाजपा प्रवक्ता बोले- यह कांग्रेस की बांटों और राज करो की नीति

उधर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी खरगे की इस टिप्पणी का विरोध किया और इसे पार्टी की 'बांटो और राज करो' की मानसिकता दर्शाने वाली टिप्पणियां बताया। पूनावाला ने 'एक्स' पर शेयर किए एक वीडियो संदेश में कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर गुजरात और उत्तर भारत के लोगों के खिलाफ चौंकाने वाली टिप्पणी की है। यह कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की नीति को दर्शाता है। उन्होंने गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोगों को सिर्फ इसलिए गाली दी क्योंकि वे कांग्रेस को वोट नहीं देते। जब कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह लोगों को गाली देती है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात ATS ने पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े पंजाब के भगोड़े को किया गिरफ्तार

रैली में आखिर क्या बोले थे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह विवादित बयान केरल के इडुक्की जिले में रविवार को आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था। इस दौरान उन्होंने गुजरात के लोगों की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्हें अनपढ़ बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘न तो मोदी और न ही मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन केरल के लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं।’

इसके आगे कांग्रेस प्रमुख ने कहा था कि, 'केरलम के लोगों को गुमराह मत करो। वे बहुत होशियार और पढ़े-लिखे हैं। मोदीजी और पिनाराई विजयन, आप दोनों गुजरात या दूसरी जगहों के अनपढ़ लोगों को तो बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन आप केरलम के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।' अपने भाषण में खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि विजयन को मोदी नियंत्रित कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात हाईकोर्ट में एआई के इस्तेमाल पर रोक

बता दें कि पिनराई विजयन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और वर्तमान में केरल के मुख्यमंत्री हैं। केरल में 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।