गुजरात में 14 साल की लड़की को उठा ले गए, फिर 8 लड़कों ने किया गैंगरेप
गुजरात के नवसारी जिले में 14 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप की खौफनाक घटना सामने आई है। वंसदा कस्बे से करीब 20 किलोमीटर दूर एक गांव में एक नाबालिग समेत 8 लड़कों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात के नवसारी जिले में 14 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप की खौफनाक घटना सामने आई है। वंसदा कस्बे से करीब 20 किलोमीटर दूर एक गांव में एक नाबालिग समेत 8 लड़कों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों की उम्र 16 से 21 वर्ष के बीच की है।
नवसारी लोकल क्राइम ब्रान्च ने गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पीड़िता के पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 आरोपियों ने लड़की को उस समय किडनैप कर लिया जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तीन आरोपियों उसे वहां से तीन किलोमीटर दूर ले गए। वहां पांच अन्य आरोपी कार से पहुंचे और उसे पानी की टंकी के पास मौजूद एक कमरे में ले गए।
पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने शारीरिक संबंध बनाने देने को कहा, लेकिन जब उसने इनकार किया तो एक ने उसकी पिटाई की और उसके साथ रेप किया। इसके बाद अन्य सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इस दौरान अन्य आरोपी उसका हाथ-पैर पकड़े रहे।
डर की वजह से घर के अंदर नहीं गई बच्ची
बताया जाता है कि बुधवार रात करीब 8 बजे परिवार सोने के लिए चला गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब लड़की के पिता जागे तो उसे बिस्तर पर नहीं पाया। परिवार के लोगों ने उसे गांव में और आसपास तलाशा। गुरुवार को तड़के उन्हें घर के बाहर खड़े परिवार के एक चार पहिया वाहन में पाया। परिजनों ने जब उससे पूछा तो उसने आपबीती बाताई।
सभी आरोपी परिवार के परिचित
डीएसपी बीवी गोहिल ने बताया कि डर की वजह से घर के अंदर नहीं गई और पिता के वैन में सो गई थी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी परिवार और लड़की के परिचित हैं। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। काउसलिंग कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन