11 priests, helpers removed at Girnar Ambaji temple amid non-veg party in Gujarat गुजरात के अंबाजी मंदिर परिसर में पुजारियों ने की नॉनवेज व शराब पार्टी, प्रशासन ने ले लिया ऐक्शन, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात के अंबाजी मंदिर परिसर में पुजारियों ने की नॉनवेज व शराब पार्टी, प्रशासन ने ले लिया ऐक्शन

जूनागढ़ कलेक्टर ने आगे कहा कि, 'जांच के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि यह वीडियो असल में कब रिकॉर्ड किया गया था और क्या वे लोग सचमुच नॉन-वेज या शराब का सेवन कर रहे थे या कुछ और खा रहे थे।'

Thu, 12 March 2026 08:11 PMSourabh Jain पीटीआई, जूनागढ़, गुजरात
share
गुजरात के अंबाजी मंदिर परिसर में पुजारियों ने की नॉनवेज व शराब पार्टी, प्रशासन ने ले लिया ऐक्शन

गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिरनार की पहाडियों पर स्थित अंबाजी मंदिर के परिसर में मांसाहार और शराब का सेवन करने वाले पुजारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने ऐक्शन लेते हुए गुरुवार को आरोपी पुजारियों और उनके सहायकों को ड्यूटी से हटा दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए जूनागढ़ कलेक्टर अनिल राणावसिया ने PTI को बताया कि, 'पुजारियों और सहायकों समेत 11 लोगों को मंदिर की ड्यूटी से हटा दिया गया है और उनकी जगह पर अंबाजी मंदिर में फिलहाल तीन अन्य पुजारियों को कुछ समय के लिए नियुक्त किया गया है।' इसके साथ ही कलेक्टर ने यह भी बताया कि जूनागढ़ SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) मंदिर में हुई उस पार्टी की जांच कर रहा है और पता लगा रहा है कि क्या सचमुच वहां पर शराब और मांस परोसा गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा

यह विवाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आया था। इस वीडियो में कुछ लोग मंदिर परिसर के अंदर पार्टी करते नजर आ रहे थे। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान वहां शराब और मांस परोसा गया। चूंकि गिरनार हिल और अंबाजी मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं, इसलिए इस घटना ने लोगों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

गुजरात के अंबाजी मंदिर परिसर में पुजारियों ने की नॉनवेज व शराब पार्टी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के शहर को 202करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,संघवी की महिलाओं से खास अपील

कलेक्टर बोले- जांच के बाद ही सामने आएगा सच

जूनागढ़ कलेक्टर ने आगे कहा कि, 'जांच के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि यह वीडियो असल में कब रिकॉर्ड किया गया था और क्या वे लोग सचमुच नॉन-वेज या शराब का सेवन कर रहे थे या कुछ और खा रहे थे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात पोर्ट आ रहे जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट के पास हमला, लगी भीषण आग

विधायक ने घटना को बताया सनातन धर्म का अपमान

उधर जूनागढ़ विधायक संजय कोराडिया ने इस मामले को एक गंभीर घटना और सनातन धर्म का अपमान बताया। उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा कि, ‘घटना सामने आने के बाद इस मामले में जूनागढ़ कलेक्टर ने जिला पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय करते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।’

कोराडिया ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म में विश्वास रखती है और गुजरात में ऐसी घटनाएं देखना निराशाजनक है। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोग मर रहे हैं, तुंरत लगे रोक; गुजरात आ रहे जहाज पर ईरानी हमलों पर भड़का भारत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।