वॉकी-टॉकी का काम करेगा ₹7749 का स्मार्टफोन, SALE शुरू, बिना नेटवर्क कर पाएंगे कॉल tecno pop x first sale live price rs 7749 work as walkie talkie with no network communication features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

वॉकी-टॉकी का काम करेगा ₹7749 का स्मार्टफोन, SALE शुरू, बिना नेटवर्क कर पाएंगे कॉल

Tecno Pop X Sale Live: स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट 8 हजार रुपये से कम है, तो टेक्नो का नया Tecno Pop X फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन वॉकी-टॉकी की तरह भी कम करता है। इसकी कीमत 7,749 रुपये है। फोन की सेल शुरू हो गई है।

Fri, 6 March 2026 12:38 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
वॉकी-टॉकी का काम करेगा ₹7749 का स्मार्टफोन, SALE शुरू, बिना नेटवर्क कर पाएंगे कॉल

Tecno Pop X Sale Live: स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट 8 हजार रुपये से कम है, तो टेक्नो का नया फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हाल ही में टेक्नो ने भारतीय बाजार में नया Tecno Pop X स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर से ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम बजट में डिसेंट लुक और धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। नए फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी स्क्रीन है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है। फोन वॉकी-टॉकी की तरह भी कम करता है। यह स्मार्टफोन यूजर्स को बिना नेटवर्क अपने आस-पास के दूसरे यूजर्स से कॉल पर बात करने की सुविधा देता है। देखें कीमत और खासियत...

इतनी है Tecno Pop X की कीमत

भारत में टेक्नो पॉप एक्स की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है और यह फोन के एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। स्मार्टफोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे कलर्स में उपलब्ध है। फोन आज (6 मार्च) दोपहर 12PM बजे से अमेजन और दूसरे रिटेल चैनलों के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। लॉन्च ऑफर के तहत, एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदी करने पर फोन 7,749 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

tecno pop x first sale live
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Google Pixel 10a पर सीधे ₹6000 की छूट, पहली SALE में इतना सस्ता मिलेगा फोन
ये भी पढ़ें:Nothing लाया सस्ता Headphone (a), 135 घंटे गाने सुनाएगा; फोटो, वीडियो भी लेगा

चलिए एक नजर डालते हैं Tecno Pop X की खासियत पर:

फोन का सबसे खास फीचर है नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन, जिससे यूजर अपने आस-पास (1.5KM रेंज) के दूसरे यूजर से बिना सेलुलर नेटवर्क के ही कॉल पर बात कर सकते हैं और आपस में कनेक्टेड रह सकते हैं। फोन में 6.75-इंच एचडी प्लस (720×1,600 पिक्सेल) एलसीडी स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होती है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 260 पीपीआई है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होने से फोन में स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

गिरने पर टूटेगा नहीं

इसकी मजबूती को लेकर कंपनी का दावा है कि यह अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं, इसका 25,000 से ज्यादा बार ड्रॉप टेस्ट किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन चार साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिसमें कंपनी का HiOS 15 यूजर इंटरफेस है। यह 12nm ऑक्टा कोर यूनिसोक T7250 चिप पर चलता है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज से लैस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश का सबसे सस्ता डेटा पैक, कीमत सिर्फ 16 रुपये, मिलेगा इतना डेटा और वैलिडिटी

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी

फोटोग्राफी के लिए, टेक्नो पॉप एक्स के रियर पैनल पर दो सेंसर हैं, लेकिन इसमें f/1.85 अपर्चर वाला एक 13-मेगापिक्सेल का कैमरा है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। पॉप एक्स को IP64 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है। टेक्नो पॉप एक्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है, और स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है जिसे 15W पर चार्ज किया जा सकता है। फोन के बॉक्स में 10W एडॉप्टर आता है।

रिमोट की तरह काम कर सकता है फोन

टेक्नो ने फोन में एक IR ट्रांसमीटर भी दिया है, जिससे फोन को रिमोट कंट्रोल की तरह यूज किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल घर के अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। फोन में ELLA AI फीचर का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में AI नॉइज रिडक्शन, AI फ्लैश शार्प, AI स्कैन टू डॉक्यूमेंट और AI सॉन्ग आईडेंटिफिकेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है। 182 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 167.79x77.97x8.18 एमएम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।