55 से 75 इंच तक के नए TV लाया शाओमी, ₹10000 तक कम में खरीदने का मौका, साउंड भी दमदार xiaomi s mini led tv series launched in india with upto 75 inch screen check price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

55 से 75 इंच तक के नए TV लाया शाओमी, ₹10000 तक कम में खरीदने का मौका, साउंड भी दमदार

Xiaomi ने नई Xiaomi S Mini LED TV सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई सीरीज में 55 इंच से लेकर 75 इंच तक स्क्रीन साइज वाले टीवी मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। टीवी पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। देखें अलग-अलग मॉडल कीमत और खासियत

Wed, 15 April 2026 03:21 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
55 से 75 इंच तक के नए TV लाया शाओमी, ₹10000 तक कम में खरीदने का मौका, साउंड भी दमदार

घर में सिनेमा हॉल का मजा लेने के लिए बड़ा साइज का टीवी तलाश रहे हैं, तो शाओमी के नए टीवी आपके लिए हैं। Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi S Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। इस सीरीज में तीन स्मार्ट TV शामिल हैं, जो तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज में आते हैं। सीरीज में 55 इंच से लेकर 75 इंच तक स्क्रीन साइज वाले टीवी मॉडल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन्हें ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो अपनी फेवरेट मूवी-शो, गेम खेलने और स्पोर्ट्स देखने के लिए बड़ी और ज्यादा चमकदार स्क्रीन पर अपग्रेड करना चाहते हैं। कितनी है कीमत और इन टीवी में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं...

अलग-अलग मॉडल की कीमत और बैंक ऑफर की डिटेल

नई सीरीज में तीन साइज के टीवी मॉडल शामिल हैं। इसके 55-इंच मॉडल की कीमत 51,999 रुपये है, जबकि इसके 65-इंच वाले मॉडल की कीमत 71,999 रुपये है। जो लोग घर पर एकदम सिनेमा हॉल का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए 75-इंच का मॉडल है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है। बैंक ऑफर के बाद, इनकी असल कीमतें और भी कम होकर क्रमशः 48,999 रुपये, 66,999 रुपये और 89,999 रुपये हो जाती हैं।

xiaomi s mini led tv series launched in india
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फुल वॉटरप्रूफ, 7000mAh बैटरी वाले धांसू फोन लाया ओप्पो, बॉडी स्टील जैसी मजबूत

प्री-बुकिंग करने पर इतने सारे फायदे

नई टीवी सीरीज के लिए प्री-बुकिंग 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक खुली रहेगी। इस दौरान, खरीदार 10,000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं, साथ ही उन्हें दो साल की एक्स्ट्रा वारंटी भी मिलेगी, जिससे कुल वारंटी चार साल की हो जाएगी। 22 अप्रैल को जब ऑफिशियल सेल शुरू होगी, तब भी बैंक ऑफर जारी रहेंगे, लेकिन एक्स्ट्रा वारंटी का फायदा घटकर एक साल का हो जाएगा, जिससे कुल वारंटी तीन साल की हो जाएगी।

शाओमी 12 महीने तक के लिए 'नो-कॉस्ट ईएमआई' के विकल्प भी दे रहा है, जिससे खरीदारों के लिए एकमुश्त बड़ा अमाउंट दिए बगैर बड़ी स्क्रीन वाले साइज में अपग्रेड करना आसान हो जाता है। ये टीवी mi.com, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पूरे भारत में मौजूद ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध होंगे।

चलिए एक नजर डालते हैं नई Xiaomi S Mini LED TV सीरीज में क्या खास है।

इन टीवी की खासियत Xiaomi QD Mini-LED तकनीक है। यह क्वांटम डॉट कलर्स को मिनी एलईडी बैकलाइटिंग के साथ जोड़ती है। आसान शब्दों में कहें तो, यह पारंपरिक एलईडी पैनलों की तुलना में ब्राइटनेस और कंट्रास्ट पर कहीं ज्यादा बेहतर कंट्रोल देती है। जिससे डीप ब्लैक कलर, हाइलाइट्स ज्यादा चमकदार और कुल मिलाकर ज्यादा बैंलेंस विजुअल्स नजर आते हैं। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है।

ये टीवी डोल्बी विजन और HDR10+ के साथ-साथ फ्लिममेकर मोड को भी सपोर्ट करते हैं। 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ, यह टीवी अलग-अलग तरह के कंटेंट - चाहे वह फिल्में हों या स्पोर्ट्स, सभी में सटीक रंग और अच्छी डेप्थ दिखाते हैं।

मोशन हैंडलिंग के लिए, शाओमी ने DLG 120Hz, MEMC, और Auto Low Latency Mode (ALLM) को शामिल किया है। कंपनी के अनुसार, यह कॉम्बिनेशन मोशन ब्लर को कम करने और रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बनाने में मदद करेगा, खासकर स्पोर्ट्स या गेमिंग जैसे तेज-तर्रार कंटेंट के लिए। दमदार साउंड के लिए, इन टीवी में 34W का क्वाड-स्पीकर सेटअप लगा है, जो Dolby Audio, DTS:X, और DTS Virtual:X को सपोर्ट करता है। यह स्पीकर सिस्टम यूजर्स को एक बेहतरीन और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है, जिससे अलग से स्पीकर लगाने का जरूरत नहीं पड़ती है।

यह सीरीज Xiaomi के PatchWall इंटरफेस पर चलती है, जो कंटेंट खोजने पर फोकस करता है और Xiaomi TV+ के जरिए फ्री लाइव टीवी का एक्सेस भी देता है। टीवी में AirPlay 2, Google Cast और Miracast के साथ-साथ डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth सपोर् जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स मिलते हैं। टीवी के साथ स्मार्ट रिमोट कंट्रोल भी मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।