फुल वॉटरप्रूफ, 7000mAh बैटरी वाले धांसू फोन लाया ओप्पो, बॉडी स्टील जैसी मजबूत; इतनी है कीमत oppo f33 pro 5g and oppo f33 5G launched in india with 7000mah battery check price and features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

फुल वॉटरप्रूफ, 7000mAh बैटरी वाले धांसू फोन लाया ओप्पो, बॉडी स्टील जैसी मजबूत; इतनी है कीमत

OPPO ने दो धांसू स्मार्टफोन OPPO F33 Pro 5G और OPPO F33 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन वॉटरप्रूफ है और इनकी डिस्प्ले भी तगड़ा है। दोनों ही फोन में 7,000mAh बैटरी मिल जाती है। कितनी है कीमत और क्या है इनमें खास, चलिए बताते हैं

Wed, 15 April 2026 01:31 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
फुल वॉटरप्रूफ, 7000mAh बैटरी वाले धांसू फोन लाया ओप्पो, बॉडी स्टील जैसी मजबूत; इतनी है कीमत

OPPO F33 Series launched in india: ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपनी नई OPPO F33 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल - OPPO F33 Pro 5G और OPPO F33 5G मॉडल शामिल हैं। दोनों फोन आपस में कई सारे स्पेसिफिकेन्स शेयर करते हैं। प्रो और स्टैंडर्ड, दोनों ही इंच का डिस्प्ले है, दोनों ही मॉडल 7,000mAh बैटरी पैक करते हैं और दोनों में ही पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए दोनों ही फोन ट्रिपल IP रेटिंग के साथ आते हैं। दोनों फोन बेहद मजबूत है और 360 डिगी आर्मर बॉडी के साथ आता हैं और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट टेस्ट पास हैं। तो इन दोनों फोन में अंतर क्या है और कितनी है इनकी कीमत, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

OPPO F33 5G की कीमत

भारत में OPPO F33 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन्स- फॉरेस्ट ग्रीन और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है। इसे ओप्पो इंडिया वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है। यह फोन अभी कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

OPPO F33 Pro 5G की कीमत

भारत में OPPO F33 Pro 5G की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है की कीमत 40,999 रुपये है। यह फोन भारत में Flipkart और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OPPO F33 Pro 5G को तीन कलर ऑप्शन्स - Misty Forest, Passion Red और Starry Blue में लॉन्च किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹30,000 से कम में आया भारत का सबसे पतला 9020mAh की जंबो बैटरी वाला 5G फोन

Oppo F33 Pro 5G की खासियत

OPPO F33 Pro 5G

ओप्पो F33 Pro 5G दो नैनो सिम सपोर्ट करता है और ओप्पो के कलरओएस 16 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है। इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच का फुल एचडी प्लस (1,080×2,372 पिक्सेल) फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और AGC DT-STAR D+ स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। दावा है कि यह फो धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ आता है।

नए ओप्पो F33 Pro 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट लगा है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इस फोन में माली-G57 MC2 जीपीयू, 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इस स्मार्टफोन में SuperCool वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम लगाया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 4,289sqmm है।

कैमरे की बात करें तो, ओप्पो F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल का है, जिसमें OV50D40 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, 76-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ आता है। इस मेन कैमरे के साथ 2-मेगापिक्सेल का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 और फील्ड ऑफ व्यू 89-डिग्री है। सामने की तरफ, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सेल का कैमरा है, जिसमें f/2.0 अपर्चर, 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस की सुविधा मिलती है। यह फोन 1080p/60 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

ओप्पो F33 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, ग्लोनैस, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई सेंसर दिए गए हैं। 194 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 158.4x75.2x8.3mm है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में 40% तक महंगे हुए Samsung, Oppo, Realme, Nothing के फोन, जानिए वजह

Oppo F33 5G की खासियत

OPPO F33 Series launched in india

ओप्पो F33 5G फोन डुअल-सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलता है। इसमें 6.57-इंच की फुल एचडी प्लस (1,080 x 2,372 पिक्सेल) फ्लैट एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, पिक्सेल डेंसिटी 397 पीपीआई और पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है। इस फोन में AGC DT-STAR D+ स्क्रीन प्रोटेक्शन भी मिलता है। ओप्पो के इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट लगा है, जिसके साथ 8GB तक की LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इस SoC के साथ Mali-G57 MC2 जीपीयू भी मिलता है।

कैमरे की बात करें तो, ओप्पो F33 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सेल का मोनोक्रोम कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7,000mAh की बैटरी है जो 80W सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, ग्लोनैस, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इस फोन में धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटेड बिल्ड दिया गया है। 189 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 158.2x78.0x8.0mm है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।