WhatsApp का ये AI फीचर हुआ वायरल! अब AI से बनाएं अपने खास स्टिकर, जानें कैसे भेजें WhatsApp New AI Sticker Feature Goes Viral Users Can Now Create Stickers Using Text Prompts, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp का ये AI फीचर हुआ वायरल! अब AI से बनाएं अपने खास स्टिकर, जानें कैसे भेजें

WhatsApp ने AI-पावर्ड स्टिकर क्रिएशन फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर कस्टम स्टिकर बना सकते हैं। यह फीचर चैटिंग को ज्यादा क्रिएटिव, पर्सनल और मजेदार बनाने के साथ-साथ प्राइवेसी को भी सेफ रखता है।

Thu, 8 Jan 2026 10:34 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp का ये AI फीचर हुआ वायरल! अब AI से बनाएं अपने खास स्टिकर, जानें कैसे भेजें

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को लगातार बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। अब इसी कड़ी में मैसेजिंग ऐप ने AI-पावर्ड स्टिकर क्रिएशन फीचर लॉन्च किया है, जो आते ही वायरल हो गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स केवल टेक्स्ट लिखकर अपने मनचाहे स्टिकर बना सकते हैं। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप या पहले से बने स्टिकर पैक की जरूरत नहीं पड़ती।

WhatsApp का यह नया AI फीचर चैटिंग को ज्यादा क्रिएटिव और पर्सनल बनाता है। अब यूजर्स साधारण मैसेज भेजने की बजाय खुद का डिजाइन किया हुआ स्टिकर भेज सकते हैं, जिससे बातचीत ज्यादा खास लगती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस फीचर को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल पर WhatsApp में आए तीन नए फीचर्स, क्या आपने शुरू किया इस्तेमाल?

AI स्टिकर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स अपनी सोच और मौके के हिसाब से स्टिकर बना सकते हैं। जन्मदिन, त्योहार, शादी, जीत की खुशी या किसी मजेदार पल के लिए अलग-अलग तरह के स्टिकर तैयार किए जा सकते हैं। आप चाहें तो रंग-बिरंगे डिजाइन, फायरवर्क्स, कार्टून स्टाइल कैरेक्टर या फेस्टिव थीम वाले स्टिकर भी बना सकते हैं। इससे चैट ज्यादा मजेदार बन जाती है और सामने वाले को भी यह महसूस होता है कि उसके लिए कुछ खास किया गया है।

यूजर्स ऐसे बना सकते हैं AI के जरिए स्टिकर

WhatsApp में AI से स्टिकर बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले यूजर्स को अपने WhatsApp ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद किसी भी चैट को खोलकर टेक्स्ट बॉक्स के पास मौजूद इमोजी आइकन पर टैप करें। यहां स्टिकर टैब में जाकर Create या प्लस का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करके यूजर अपना टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिख सकता है। कुछ ही सेकंड में WhatsApp का AI कई स्टिकर ऑप्शन तैयार कर देता है, जिनमें से पसंद का स्टिकर सीधे चैट में भेजा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी हर फोन और कंप्यूटर में थे, अब हमेशा के लिए बंद हो गए ये टेक सेवाएं और ऐप्स

धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है फीचर

फिलहाल WhatsApp का यह AI स्टिकर फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे धीरे-धीरे अलग-अलग देशों और अकाउंट्स पर रोलआउट कर रही है। ऐसे में अगर आपके ऐप में यह फीचर अभी नजर नहीं आ रहा है, तो संभव है कि आपके अकाउंट तक यह अपडेट अभी ना पहुंचा हो।

WhatsApp का कहना है कि इस AI फीचर को यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बाकी मैसेज की तरह ही स्टिकर्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहते हैं। जो यूजर्स AI से स्टिकर नहीं बनाना चाहते, उनके लिए ऐप में पहले से मौजूद स्टिकर पैक भी उपलब्ध हैं, जिन्हें All Stickers सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।