केवल ₹12 हजार में वाटरप्रूफ फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 12 हजार रुपये के करीब कीमत पर वाटरप्रूफ फोन खरीदने का मौका दे रहा है। खास डील का फायदा Realme P3x 5G पर मिल रहा है और यह फोन IP69 रेटेड है।

स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बदल रहा है और अलग-अलग कीमत पर ग्राहकों को बेहतरीन स्मार्टफोन्स खरीदने का मौका मिल रहा है। कुछ समय पहले तक आप शायद ही बजट प्राइस में किसी वाटरप्रूफ फोन की उम्मीद करते लेकिन अब ऐसा बेशक संभव है। Realme P3x 5G पर खास डील मिल रही है और यह फोन 12 हजार रुपये के करीब कीमत पर IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ खरीदा जा सकता है।
Realme P3x 5G में मिलने वाले खास फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में तगड़े बैकअप के लिए 6000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। 45W फास्ट चार्जिंग के अलावा यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका सीधा मतलब है कि फोन वाटर रेसिस्टेंट नहीं बल्कि वाटरप्रूफ है और इसके धूल में खराब होने का डर भी नहीं है। यह MediaTek प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
डिस्काउंटेड प्राइस पर Realme P3x 5G
डिवाइस के 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 12,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए Flipkart Axis Bank Credit Card या फिर Flipkart SBI Credit Card की मदद से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है और डिवाइस की कीमत 12,000 रुपये के करीब रह जाएगी।
पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 11,700 रुपये तक अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। यह डिस्काउंट पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। फोन लूनार सिल्वर, मिडनाइट ब्लू और स्टेलर पिंक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
ऐसे हैं Realme P3x 5G के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.72-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर और Android 15 आधारित Realme UI 6 मिलता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। फोन IP68/IP69 रेटिंग, मिलिटरी-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और 8GB RAM तक डायनेमिक एक्सटेंशन के साथ 128GB स्टोरेज ऑफर करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन