Flipkart Big Billion Days 2025: आ रही है साल की सबसे बड़ी सेल, मिलेंगे ये ऑफर्स
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है। इस सेल को टीज किया जा रहा है और इस दौरान खास बैंक कार्ड ऑफर्स मिलेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days 2025 की घोषणा कर दी है और इसका टीजर जारी शेयर कर दिया है। इस साल सेल की टैगलाइन ‘It’s Back & Bigger!’ है, यानी पहले से और भी बड़ी और धमाकेदार सेल का आयोजन होने वाला है। इस दौरान मिलने वाले कुछ कार्ड ऑफर्स की जानकारी सामने आई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सामने आया है कि इस बार बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेस, इयरबड्स, इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट मिलेगी। खासकर Samsung Galaxy S25, iPhone 16 सीरीज, Samsung Galaxy S24 और Google Pixel 10 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भी अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बैंक कार्ड्स के साथ मिलेगी एक्सट्रा छूट
फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज के लिए Axis Bank और ICICI Bank के साथ पार्टनरशिप की है। इन दोनों बैंक्स के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। यानी अगर आप महंगे प्रोडक्ट खरीद रहे हैं तो बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।
साथ ही ग्राहकों को पुराने या मौजूदा डिवाइस को एक्सचेंज करने पर भी तगड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करती है। इससे ग्राहक अपने नए प्रोडक्ट की कीमत और भी कम कर पाएंगे।
नया क्रेडिट कार्ड लेकर आया फ्लिपकार्ट
हाल ही में फ्लिपकार्ट ने अपना नया को-ब्रैंडेड क्रेडिट कार्ड Flipkart SBI Credit Card लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्ड के साथ ग्राहकों को फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने पर खास कैशबैक और रिवार्ड पॉइंट्स का फायदा मिलेगा। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान यह कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर्स और एक्सट्रा बचत की सुविधा दी जाएगी।
बिग बिलियन डेज 2025 उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है, जो त्योहारों से पहले अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स छूट पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं। भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और स्पेशल क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स के साथ यह सेल ढेरों डील्स लाने वाली है। जल्द इससे जुड़ी और भी जानकारी सामने आएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12 GB RAM







