₹2000 से कम में Oppo के धांसू इयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे तक सुनाएंगे म्यूजिक Oppo Enco Buds 3 Pro Launched in India with 54-Hour Playback 12.4mm Drivers at 1599 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹2000 से कम में Oppo के धांसू इयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे तक सुनाएंगे म्यूजिक

Oppo ने भारत में Enco Buds 3 Pro लॉन्च किए हैं, जो 54 घंटे का बैटरी बैकअप और 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स के साथ आते हैं। 1799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध ये TWS इयरबड्स फास्ट चार्जिंग, गेमिंग लो-लेटेंसी और IP55 रेटिंग के साथ आते हैं।

Wed, 3 Sep 2025 01:54 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹2000 से कम में Oppo के धांसू इयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे तक सुनाएंगे म्यूजिक

स्मार्टफोन मार्केट में बड़े यूजरबेस पर कब्जा करने के बाद Oppo ने अब ऑडियो सेगमेंट में नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में अपने नए TWS इयरबड्स Oppo Enco Buds 3 Pro लॉन्च कर दिए हैं। सितंबर, 2023 में Enco Air 3 Pro के बाद यह Oppo का पहला बड़ा ऑडियो प्रोडक्ट है। आइए इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में जानते हैं।

ऐसे हैं Oppo Enco Buds 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Enco Buds 3 Pro में 12.4mm टाइटेनियम कोटेड डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो डीप बेस और बैलेंस्ड साउंड का एक्सपीरियंस देते हैं। इसमें Enco Master equalizer के तीन प्रीसेट्स और छह-बैंड कस्टम EQ मिलता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से साउंड सेट कर सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें 47ms अल्ट्रा लो-लेटेंसी दी गई है, जिससे ऑडियो और विजुअल्स पूरी तरह सिंक रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब ऑफर! बड़ा Smart TV केवल 5499 रुपये में, स्पीकर ऐसे कि धूम मचा देंगे

इयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इसका बैटरी बैकअप है। चार्जिंग केस में 560mAh बैटरी है, जो कुल मिलाकर 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देती है। हर इयरबड में 58mAh बैटरी है, जिससे 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिला है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के चलते सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे का प्लेबैक मिलता है। बैटरियों को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लंबे समय तक बढ़िया परफॉर्मेंस मिले।

फीचर्स में ब्लूटूथ 5.4, गूगल फास्ट पेयर, डुअल डिवाइस कनेक्शन, SBC और AAC कोडेक सपोर्ट और टच कंट्रोल्स शामिल हैं। इयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है। खास बात यह है कि Oppo फोन्स (ColorOS 12 या उससे ऊपर) पर डबल टैप जेस्चर से कैमरा कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑफर्स की बरसात! 6000 रुपये से कम में बेस्ट Smart TV, एकसाथ सारी टॉप डील्स

इतनी रखी गई है Oppo इयरबड्स की कीमत

Oppo Enco Buds 3 Pro भारत में 1,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए गए हैं। ये Graphite Grey और Glaze White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं। इनकी सेल 2 सितंबर से Flipkart और Oppo India Store पर शुरू हो चुकी है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 2 से 4 सितंबर के बीच खरीदने पर 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इनका इफेक्टिव प्राइस केवल 1,599 रुपये रह जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।