FREE में देखना चाहते हैं Netflix के शो? आपके जरूर काम आएगा ये जुगाड़ Want to watch netflix shows for free these plans will work for jio airtel and vi users, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

FREE में देखना चाहते हैं Netflix के शो? आपके जरूर काम आएगा ये जुगाड़

लोकप्रिय OTT सेवा Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो अच्छा मौका चुनिंदा रीचार्ज प्लान्स के साथ मिल जाता है। Jio, Airtel और Vi सभी अपने प्लान्स के साथ फ्री नेटफ्लिक्स का फायदा दे रहे हैं।

Tue, 6 Aug 2024 11:18 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
FREE में देखना चाहते हैं Netflix के शो? आपके जरूर काम आएगा ये जुगाड़

भारत में उपलब्ध OTT सेवाओं में से Netflix का सब्सक्रिप्शन लेना सबसे महंगा है। अच्छी बात यह है कि आपको चुनिंदा रीचार्ज प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में आपको Netflix का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) सभी की ओर से चुनिंदा रीचार्ज प्लान्स में फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। हम इन सभी प्लान्स की लिस्ट आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिनमें से बेस्ट का चुनाव किया जा सकता है।

Jio के Free Netflix वाले रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो अकेली कंपनी है, जिसके दो प्लान्स के साथ फ्री Netflix का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ये दोनों ही रीचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें डेली डाटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल रहा है। पहला 1299 रुपये कीमत वाला प्लान 2GB डेली डाटा के साथ Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है और दूसरे 1,799 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 3GB डेली डाटा के साथ Netflix Basic सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स के लिए Amazon Prime एकदम FREE, 84 दिनों के लिए मिल रहा फायदा

Airtel का Free Netflix वाले रीचार्ज प्लान

एयरटेल यूजर्स को 1,798 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में Netflix Basic सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और 3GB डेली डाटा ऑफर कर रहा है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा इसमें रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल जाता है और यह Airtel Thanks बेनिफिट्स भी ऑफर कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन रीचार्ज के साथ मिल रहा है 5GB बोनस डाटा, इन प्लान्स में से चुनें आप

Vi का Free Netflix वाले रीचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया यूजर्स को 1599 रुपये कीमत वाले प्लान से रीचार्ज करने पर Netflix Basic सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यह प्लान 2.5GB डेली डाटा ऑफर करता है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा इसमें रोज 100 SMS मिल जाते हैं। प्लान Vi Hero Benefits भी ऑफर करता है और इसमें रात में अनलिमिटेड डाटा से लेकर वीकेंड डाटा रोलओवर जैसे फायदे मिलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।