इन रीचार्ज के साथ मिल रहा है 5GB बोनस डाटा, इन प्लान्स में से चुन सकते हैं आप These recharge plans are offering 5GB bonus data with other calling and data benefits, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

इन रीचार्ज के साथ मिल रहा है 5GB बोनस डाटा, इन प्लान्स में से चुन सकते हैं आप

वोडाफोन आइडिया (Vi) की ओर से तीन रीचार्ज प्लान्स के साथ अतिरिक्त बोनस डाटा का फायदा दिया जा रहा है। सब्सक्राइबर्स अब 5GB अतिरिक्त डाटा तीन दिनों के लिए क्लेम कर सकते हैं।

Thu, 1 Aug 2024 09:04 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
इन रीचार्ज के साथ मिल रहा है 5GB बोनस डाटा, इन प्लान्स में से चुन सकते हैं आप

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों Jio और Airtel की ओर से यूजर्स को 5G का फायदा दिया जा रहा है लेकिन Vodafone Idea (Vi) अब तक 5G ऑफर नहीं कर रहा है। यही वजह है कि Vi अपने सब्सक्राइबर्स को कई अतिरिक्त बेनिफिट्स देता है और अब चुनिंदा रीचार्ज प्लान्स के साथ 5G बोनस डाटा दिया जा रहा है। यह बोनस डाटा तीन दिनों के लिए मिल रहा है। आइए आपको अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आने वाले इन प्लान्स के बारे में बताते हैं।

28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स के लिए 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रीचार्ज प्लान 349 रुपया का है और इसमें 1.5GB डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे फायदे भी इस रीचार्ज प्लान के साथ मिल रहे हैं। इस बेस प्लान के साथ Vi Hero Unlimited बेनिफिट्स मिलते हैं, जिनकी लिस्ट में वीकेंड डाटा रोलओवर, डाटा डिलाइट्स और बिंज ऑल नाइट शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vodafone Idea की 5G सेवाएं लॉन्च को तैयार, जानें कबसे मिलेगी 5G स्पीड

56 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

दूसरे Vi प्लान की कीमत 579 रुपये है और इसमें 56 दिनों तक के लिए रोज 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिल जाते हैं। इसके साथ भी Vi अनलिमिटेड बेनिफिट्स का फायदा दिया जा रहा है। यानी कि डाटा रोलओवर से लेकर रातभर (12 बजे से सुबह 5 बजे से) अनलिमिटेड डाटा बेनिफिट्स मिल जाते हैं।

84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

लंबी वैलिडिटी चाहिए तो 859 रुपये कीमत वाले प्लान से रीचार्ज किया जा सकता है और यह 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। यह प्लान भी 1.5GB डेली डाटा देता है और इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ रोज 100 SMS भेजने का विकल्प दिया जा रहा है। यह प्लान भी पिछले प्लान्स की तरह Vi Hero Unlimited दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डाटा और कॉलिंग सब अनलिमिटेड, 98 दिनों तक रीचार्ज से छुट्टी देगा ये रीचार्ज प्लान

कंपनी सभी प्लान्स के साथ बोनस 5G डाटा तीन दिनों के लिए दे रही है। अगर आपका काम 4G डाटा के साथ मिल सकता है, तो इन प्लान्स में से चुना जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।