कोई नहीं देख पाएगा प्राइवेट WhatsApp चैट, सीक्रेट कोड डालकर करें गायब, सिंपल है ट्रिक want to hide whatsapp chats from family and friends try this trick, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कोई नहीं देख पाएगा प्राइवेट WhatsApp चैट, सीक्रेट कोड डालकर करें गायब, सिंपल है ट्रिक

पर्सलन WhatsApp Chats को दोस्तों और रिश्तेदारों से छिपाकर रखना चाहते हैं, तो वॉट्सऐप के अंदर एक धांसू फीचर है। इस फीचर के जरिए आप किसी भी चैट को पूरी तरह से गायब कर सकते हैं। चलिए बताते हैं सबसे सिंपल तरीका

Sat, 25 April 2026 08:11 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
कोई नहीं देख पाएगा प्राइवेट WhatsApp चैट, सीक्रेट कोड डालकर करें गायब, सिंपल है ट्रिक

WhatsApp पर रोजाना सैकड़ों मैसेज आते हैं। इनमें से कई मैसेज बेहद प्राइवेट होते हैं, जो हमें किसी खास ने भेजे होते हैं, जिन्हें हम किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब फोन को किसी फैमिली मेंबर या फिर दोस्त को देना पड़ जाता है। ऐसे में हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं वो वॉट्सऐप ओपन करके पर्सनल चैट्स न पढ़ ले। अगर आप भी अपनी पर्सनल चैट्स सबसे छिपा कर रखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको एक बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि चैट छिपाने का फीचर वॉट्सऐप के अंदर ही मिल जाता है और यूजर को फोन में अलग से कोई थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉलल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

दरअसल, वॉट्सऐप में चैट छिपाने की सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है Chat Lock फीचर का इस्तेमाल करना। इससे चैट न सिर्फ मेन लिस्ट से गायब हो जाती है, बल्कि उसे खोलने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पिन डालना पड़ता है, जिससे हर कोई उसे खोल नहीं पाता। और सबसे पावरफुल तरीका है Secret Code लगाकर Locked Chats फोल्डर को भी पूरी तरह छिपा देना। ऐसा करके आप बिंदास अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपना फोन दे सकते हैं। कैसे होता है यह पूरा काम, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

1. Chat Lock फीचर कैसे यूज करें:

- सबसे वॉट्सऐप ओपन करें।

- जिस चैट को छिपाना है, उसे लॉन्ग प्रेस करें।

- ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।

- यहां Lock Chat ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

- अब Continue पर टैप करें और अपना फिंगरप्रिंट/फेस आईडी/पासकोड लगाएं। बस हो गया काम।

छिपाई गई चैट अब Locked Chats फोल्डर में चली जाएगी और मेन चैट लिस्ट से हट जाएगी। नोटिफिकेशन भी छिप जाएंगे। हालांकि, Locked Chats नाम का फोल्डर सबसे ऊपर दिखाई देगा। इसे भी छिपाया जा सकता है। चलिए बताते हैं कैसे…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चे AI से क्या पूछ रहे हैं, सब देख सकेंगे पैरेंट्स, फेसबुक-इंस्टा का नया फीचर

2. Locked Chats को पूरी तरह छिपाने का तरीका:

यह तरीका सबसे प्राइवेट है, इसमें Locked Chats फोल्डर भी मेन स्क्रीन से गायब हो जाता है:

- इसके लिए Locked Chats फोल्डर ओपन करें।

- अब, Locked Chats में दिखाई दे रहे (⋮) पर टैप करें, यहां Chat lock Settings ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

- अब Hide Locked Chats को ऑन कर दें। ऑन करते ही Secret Code बनाने का ऑप्शन आएगा।

- अब एक Secret Code बनाएं (इसमें शब्द, नंबर या इमोजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- बस हो गया काम, अब Locked Chats फोल्डर भी मेन लिस्ट से पूरी तरह गायब हो जाएगा। किसी को पता नहीं चलेगा कि कोई चैट छिपाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp पर एक झटके में पढ़ें सभी पेंडिंग मैसेज, एक क्लिक में होगा काम; ट्रिक

3. Locked Chats को कैसे देखें, इसका तरीका बताते हैं:

- अब वॉट्सऐप के सर्च बार में अपना Secret Code (शब्द, नंबर या इमोजी) टाइप करें।

- जैसी ही आप सीक्रेट डोल डालकर सर्च करेंगे, Locked Chats फोल्डर सामने आ जाएगा। टैप पर टैप करें और बिंदास बातें करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।