लॉन्च से पहले सामने आया Vivo X300 का रेड कलर वेरिएंट, जबर्दस्त है लुक, मिलेगा 200MP का कैमरा vivo x300 red color variant officially teased by vivo ahead of 2 december launch, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च से पहले सामने आया Vivo X300 का रेड कलर वेरिएंट, जबर्दस्त है लुक, मिलेगा 200MP का कैमरा

वीवो X300 सीरीज 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस सीरीज के बेस वेरिएंट के रेड कलर को टीज करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फोन 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आएगा।

Sun, 16 Nov 2025 07:53 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च से पहले सामने आया Vivo X300 का रेड कलर वेरिएंट, जबर्दस्त है लुक, मिलेगा 200MP का कैमरा

वीवो भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज- Vivo X300 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के फोन भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस सीरीज के बेस वेरिएंट यानी Vivo X300 के एक्सक्लूसिव रेड कलर वेरिएंट को टीज करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। टीजर वीवो इंडिया की ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। यह कलर वेरिएंट केवल बेस मॉडल के लिए है।

रेड और ग्रे कलर कॉम्बिनेशन

कंपनी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें आप रेड और ग्रे कलर कॉम्बिनेशन को देख सकते हैं। फोन का बैक पैनल रेड है, जो प्लेन लेदर-जैसे फिनिश वाला दिखता है। वहीं, बॉटम में ग्रे कलर से वीवो की ब्रैंडिंग दी गई है। फोन का फ्रेम भी ग्रे है और ऐंटेना भी इसी कलर का है। कंपनी का कहना है कि कॉम्पैक्ट X300 पहले कभी इतना पावरफुल नहीं दिखा और रेड फिनिश ने इस डिवाइस के लुक को बिल्कुल बदल दिया है। फोन का रेड कलर वेरिएंट इसी X200 अल्ट्रा के जैसा है, जो रेड कलर वेरिएंट में भी आता है। माना जा रहा है कि कंपनी इसी लुक को अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज में भी ऑफर करने वाली है।

Photo: Gizmochina

200 मेगापिक्सल का कैमरा

अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर वीवो X300 सीरीज का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इससे यह कन्फर्म है कि नई सीरीज के फोन सेल के लिए इन दोनों प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। लिस्टिंग में फोन्स के टेलिफोटो बर्ड्स शॉट मोड और इंडियन बायर्स के लिए X300 की फोटोग्राफी किट को हाइलाइट किया गया है। वीवो X300 में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर करने वाली है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा ओर एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा (टेलिमैक्रो सपोर्ट के साथ) शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹5 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का फोन, खुश कर देगी कीमत, तगड़ी डील

इसी तरह सीरीज के प्रो वेरिएंट में कंपनी 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस देने वाली है। दोनों फोन का सेल्फी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। X300 प्रो की खास बात है कि इसमें आपको फोटोग्राफर किट भी देखने को मिलेगा, जिसमें कंपनी ZEISS 2.35x टेलिफोटो एक्सटेंडर देने वाली है। वीवो के ये फोन डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर पर काम करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।