लॉन्च प्राइस से ₹5 हजार सस्ते में खरीदें Samsung का यह धांसू फोन, कंपनी की वेबसाइट पर तगड़ी डील
Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है और इस पर तगड़ा बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। आप इस डिवाइस को 10 पर्सेंट कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

सैमसंग फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल लॉन्च हुआ गैलेक्सी M सीरीज का पॉप्युलर फोन - Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है और इस पर तगड़ा बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। लॉन्च से समय फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये थी। अब यह वेरिएंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 27,999 रुपये का मिल रहा है। साथ ही फोन पर 2 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यानी यह फोन लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। आप इस डिवाइस को 10 पर्सेंट कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी M56 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED Infinity-O HDR डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स तक का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए आपको फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी मिलेगा। फोन 8जीबी LPDDR5x रैम और 256जीबी के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Exynos 1480 चिपसेट दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए आपको इस डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइ़ड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


8GB RAM





