खुल गया राज, इतनी होगी Vivo V70 और V70 Elite की कीमत, सेल डेट भी लीक
Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन भारत में 19 फरवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। लॉन्च से पहले, इन दोनों फोन के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत सामने आ गई है। खरीदने के लिए कितना रखना होगा बजट, चलिए बताते हैं

Vivo भारतीय बाजार में दो धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं Vivo V70 series की। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वीवो V70 सीरीज भारत में 19 फरवरी को डेब्यू करेगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल - Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। एक खास बात यह है कि V70 Elite कंपनी का पहला V-सीरीज स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 8-सीरीज चिपसेट पर चलेगा। लॉन्च से पहले, इन दोनों मॉडल्स की कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है। अगर आप भी इनमें से किसी फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें कितना रखना होगा बजट। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतनी होगी अलग-अलग मॉडल की कीमत (लीक के अनुसार)
दरअसल, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में इन दोनों फोन्स की कीमत और कलर ऑप्शन्स की डिटेल लीक की है। टिप्स्टर के अनुसार, Vivo V70 दो कॉन्फिगरेशन में आ सकता है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। इस मॉडल पैशन रेड और लेमन येलो कलर ऑप्शन में आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

दूसरी तरफ, Vivo V70 Elite के 8GB+256GB वेरिएंट की 51,999 रुपये, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और टॉप-एंड 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये होगी।
लीक में यह भी दावा किया गया है कि प्री-बुकिंग 12 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी। सेल शायद 25 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होगी। 25 फरवरी से 3 मार्च तक एक प्रमोशनल सुपरवीक पीरियड भी होने की उम्मीद है।
Vivo V70 सीरीज की खासियत
डिजाइन के मामले में, Vivo V70 Elite और Vivo V70 दोनों ही एक जैसे लगते हैं। दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, और लेंस एक चौकोर कैमरा आइलैंड के अंदर लगे हैं, साथ में एक एलईडी फ्लैश भी है। बैक पैनल के नीचे-बाएं कोने में वर्टिकली अलाइन्ड वीवो ब्रांडिंग की गई है। फोन में राइट साइड एक पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं। सेल्फी कैमरा, आगे की तरफ स्क्रीन के बीचोंबीच एक पंच होल कटआउट में लगा है।
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo V70 Elite में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट होगा, जबकि स्टैंडर्ड Vivo V70 में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिप से लैस होगा। दोनों ही फोन में 6.59-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 459 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करेगा।
इसके अलावा, आने वाली Vivo V70 सीरीज में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी होगी। दावा है कि यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगी। कैमरा की बात करें तो, लाइनअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ जाइस-पावर्ड 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी शूटर, 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सेल कैमरा होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

8GB RAM









