आते ही छा जाएगा यह Motorola फोन, सामने आई तस्वीरें, मिलेंगे इतने सारे कलर ऑप्शन motorola edge 70 fusion official looking renders leak check design and color options, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आते ही छा जाएगा यह Motorola फोन, सामने आई तस्वीरें, मिलेंगे इतने सारे कलर ऑप्शन

Motorola तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी एज सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 70 Fusion की, जिसके ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर फिर से ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

Wed, 11 Feb 2026 04:49 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
आते ही छा जाएगा यह Motorola फोन, सामने आई तस्वीरें, मिलेंगे इतने सारे कलर ऑप्शन

Motorola तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी एज सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 70 Fusion की, जिसके ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर फिर से ऑनलाइन लीक हो गए हैं, लेटेस्ट तस्वीरें पहले के लीक से काफी मिलती-जुलती हैं और फोन के डिजाइन का क्लियर लुक दिखाती हैं। रेंडर से पता चलता है कि फोन में स्लिम प्रोफाइल, कर्व्ड एज और जाना-पहचाना कैमरा मॉड्यूल डिजाइन होगा। Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च के बाद Motorola Edge 70 को जॉइन करेगा, जिसे दिसंबर 2025 में भारत में कंपनी के मिड-रेंज लाइनअप के हिस्से के तौर पर लॉन्च किया गया था। दिखने में कैसा है Edge 70 Fusion और इसमें क्या-क्या खास मिल सकता है, चलिए मजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

सामने आई Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें

गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टिप्स्टर इवान ब्लास (@evleaks) द्वारा लीक किए गए मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के रेंडर्स से पता चलता है कि मोटोरोला एक स्लीक लुक के साथ बना हुआ है, जिसमें स्लिम प्रोफाइल और कर्व्ड एज हैं। पीछे की तरफ, फोन में एक टेक्सचर्ड पैनल दिखता है जिसके बीच में मोटोरोला का लोगो लगा है। गोल कोनों वाला थोड़ा उठा हुआ चौकोर कैमरा मॉड्यूल ऊपर-बाईं ओर है, जिसमें तीन कैमरा कटआउट और एक एलईडी फ्लैश है।

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion के साइड प्रोफाइल को दिखाने वाली तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें स्मूद मेटैलिक फिनिश के साथ थोड़ा कर्व्ड फ्रेम है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइड एज पर दिखाई दे रहे हैं। सामने पतले बेजल वाला कर्व्ड डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए बीच में होल-पंच कटआउट है। स्क्रीन के किनारे फ्रेम में पतले होते दिखते हैं, जो फोन को और प्रीमियम लुक देते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब ऑफर: सिर्फ ₹99 में लें ₹2299 के CMF Buds 2, फ्री मिलेंगे ₹5999 के Ear (a)
ये भी पढ़ें:खुशखबरी, पुरानी कीमत में आएंगे iPhone 18 Pro सीरीज फोन, इतना रखना होगा बजट
ये भी पढ़ें:भूल जाओगे DSLR, आ रहा 100MP सेल्फी कैमरे वाला फोन, इसमें 200MP के दो रियर सेंसर

इन कलर्स में आएगा मोटोरोला का फोन

रेंडर्स में कई कलर ऑप्शन भी दिख रहे हैं, जिसमें मिंट ग्रीन, पर्पल, लाइट सिल्वर-ब्लू और डार्क ग्रे या ब्लैक वेरिएंट शामिल हैं। इसी टिप्स्टर ने पहले बताया था कि मोटोरोला एज 70 फ्यूजन शायद पैनटोन-सर्टिफाइड ब्लू सर्फ, कंट्री एयर, ओरिएंट ब्लू, स्पोर्टिंग ग्रीन और सिल्हूट शेड्स में आएगा।

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन हाल ही में गीकबेंच पर 1,215 सिंगल कोर और 3,186 मल्टी कोर स्कोर के साथ दिखा था। उम्मीद है कि इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट के साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज होगा, साथ ही 68W चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी होगी।

फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सेल सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+IP69 रेटेड बिल्ड और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन वाली बॉडी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।