पानी के अंदर फोटो क्लिक कर सकता है ये फोन, कीमत रह गई ₹30 हजार से कम Vivo 50e 5G offering under water photography with IP68 IP69 rating under 30000 rupees on amazon, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पानी के अंदर फोटो क्लिक कर सकता है ये फोन, कीमत रह गई ₹30 हजार से कम

वीवो का पावरफुल वाटरप्रूफ IP68/69 रेटेज फोन ग्राहकों को 30 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। खास डील Vivo 50e 5G पर मिल रही है, जो अंडरवाटर फोटोग्राफी कर सकता है।

Tue, 3 June 2025 03:45 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप सेल्फी क्लिक करने के शौकीन हैं या फिर पानी के अंदर फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो पावरफुल स्मार्टफोन आपकी जरूरत भी होगा। ऐसे में अगर आपको लगता है कि बढ़िया कैमरा वाला वाटरप्रूफ फोन खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी होगी तो आप गलत हैं। Vivo का 50MP सेल्फी कैमरा वाला वाटरप्रूफ फोन ग्राहक 30 हजार रुपये से कम में ऑर्डर कर सकते हैं। खास डील का फायदा Vivo 50e 5G पर मिल रहा है।

पानी के अंदर फोटो क्लिक कर सकता है ये फोन, कीमत रह गई ₹30 हजार से कम

Vivo V50e 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट इसमें मिलने वाला 50MP आई-ऑटोफोकस वाला ग्रुप सेल्फी कैमरा है। डिवाइस का प्राइमरी कैमरा भी Sony Multifocal Pro Portrait ऑफर करता है और फोन में खास वेडिंग पोट्रेट स्टूडियो फिल्म कैमरा मोड दिया गया है। कुल मिलाकर कैमरा के मामले में यह फोन जबरदस्त है और बैंक डिस्काउंट के चलते इसका 256GB वेरियंट भी अब 30 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म! जून में लॉन्च हो रहे हैं ये धांसू फोन, OnePlus से Vivo तक सब लिस्ट

इन ऑफर्स के साथ खरीदें Vivo V50e 5G

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Vivo V50e 5G को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए लिस्ट किया गया है। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने की स्थिति में 2000 रुपये तक छूट मिल रही है। इसी तरह 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट 30,999 रुपये में लिस्टेड है और उसपर भी 2000 रुपये तक छूट बैंक ऑफर के साथ मिल सकती है।

ग्राहक पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से अधिकतम 27,549 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। यह डिवाइस दो कलर ऑप्शंस- सैफायर ब्लू और पर्ल वाइट में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाह! 108MP कैमरा वाले फोन अब ₹20 हजार से कम में, एक-दो नहीं ढेर सारे विकल्प

ऐसे हैं Vivo V50e 5G के स्पेसिफिकेशंस

वीवो फोन में 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है, जो 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। बैक पैनल पर इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डिवाइस में 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है और IP68/IP69 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।