गजब! केवल 4499 रुपये में Thomson Smart TV खरीदने का मौका, धांसू डील Thomson Smart TV with big screen in just 4499 rupees on Flipkart with offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

गजब! केवल 4499 रुपये में Thomson Smart TV खरीदने का मौका, धांसू डील

ग्राहकों को 5000 रुपये से कम कीमत पर 24 इंच स्क्रीन वाला Thomson Smart TV खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे Flipkart से छूट पर ऑर्डर किया जा सकता है। 

Thu, 11 Dec 2025 04:26 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
गजब! केवल 4499 रुपये में Thomson Smart TV खरीदने का मौका, धांसू डील

कम कीमत पर बड़ी स्क्रीन वाला Thomson स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका ग्राहकों को Flipkart पर दिया जा रहा है। अक्सर ग्राहकों को लगता है कि स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए कम से कम 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे लेकिन यह भ्रम टूट रहा है। कइयों को शायद यकीन ना हो लेकिन अब 5000 रुपये से भी कम में Thomson जैसे ब्रैंड का Smart TV घर ला सकते हैं। आइए आपको इस डील के बारे में बताते हैं।

ट्रेडिशनल टीवी के मुकाबले Smart TV इसलिए बेहतर होते हैं क्योंकि इनमें लोकप्रिय OTT ऐप्स का कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। नया दौर इन्हीं ऐप्स का है क्योंकि यूजर्स केबल कनेक्शन के मुकाबले इनपर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। एंट्री लेवल फोन से भी सस्ते में आप Thomson Alpha सीरीज का स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। छूट के चलते इसकी कीमत 5000 रुपये से कम रह गई है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹6000 से कम में बेस्ट Smart TV डील, Thomson का बड़ी स्क्रीन वाला मॉडल सस्ता

ऑफर्स के साथ सस्ते में Thomson Smart TV

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Thomson Alpha Smart TV (24Alpha001) अब तक की सबसे कम कीमत पर 4,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो इसके ओरिजनल प्राइस के आधे से भी कम है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है। ग्राहकों को पुराने डिवाइस के बदले 2000 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹14 हजार से कम में बड़ी स्क्रीन वाला LG Smart TV, अलग से कूपन डिस्काउंट भी

ऐसे हैं Thomson Smart TV के स्पेसिफिकेशंस

थॉमसन स्मार्ट टीवी में 24 इंच का बड़ा HD Ready डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और 1366x768 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में Linux ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और Miracast सपोर्ट ऑफर किया जा रहा है। इसमें धांसू ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए 20W स्पीकर्स मिलते हैं। यह टीवी बिल्ट-इन WiFi के अलावा HDMI और USB जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आता है और इसमें कई OTT ऐप्स का ऐक्सेस मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।