धमाकेदार लॉन्च: 50 इंच QLED Smart TV केवल ₹19999 में; वॉशिंग मशीन, साउंडबार पर भी ऑफर्स Thomson QLED Smart TV launch offers price starts from just 19999 rupees washing machine and soundbar on discount too, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

धमाकेदार लॉन्च: 50 इंच QLED Smart TV केवल ₹19999 में; वॉशिंग मशीन, साउंडबार पर भी ऑफर्स

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Thomson की ओर से QLED Smart TV रेंज पेश की गई है, जिसे यूजर्स 20 हजार रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। इसके अलावा वॉशिंग मशीन और साउंडबार पर भी छूट मिलने वाली है। 

Tue, 16 Sep 2025 01:45 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
धमाकेदार लॉन्च: 50 इंच QLED Smart TV केवल ₹19999 में; वॉशिंग मशीन, साउंडबार पर भी ऑफर्स

फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है और इससे पहले अलग-अलग ब्रैंड्स की ओर से खास डिस्काउंट्स और ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है। अब कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Thomson की ओर से चुनिंदा प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं। कंरनी 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज वाले JioTeleOS QLED Smart TVs लेकर आई है और इन्हें बेहद कम कीमत पर पेश किया गया है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Billion Days Sale इस महीने 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इसमें नए 50 इंच QLED TV को केवल 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा, वहीं 55 इंच का QLED TV मॉडल 25,999 रुपये में मिलेगा। ये अब तक की सबसे एग्रेसिव प्राइसिंग है और सेल के दौरान सबसे बड़े स्मार्ट टीवी ऑफर्स में से एक हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च, अपग्रेड ऑफर में 17000 रुपये का फायदा

इन डिवाइसेज पर भी जबरदस्त डिस्काउंट

टेक ब्रैंड Thomson केवल TVs पर ही नहीं बल्कि अपने बाकी प्रोडक्ट लाइनअप पर भी खास ऑफर्स देने वाला है। कंपनी ने बताया है कि सेल में इसके 7Kg सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मॉडल्स केवल 4,590 रुपये से शुरू होंगे। इसके अलावा हाल ही में हुए GST रेट कट्स का सीधा फायदा भी मिलेगा और कई अप्लायंसेज में 6000 रुपये तक छूट दी जाएगी।

टीवी खरीदने पर खास सब्सक्रिप्शन भी फ्री

JioTele OS के साथ आने वाले नए QLED TVs खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। साथ ही एक महीने के लिए JioGames का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। ग्राहकों को Axis बैंक और ICICI बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर कम से कम 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 9,899 रुपये में 108MP कैमरा वाला 5G फोन, 256GB स्टोरेज और 16GB रैम

बता दें, JioTeleOS को रिलायंस जियो की ओर से बीते दिनों लॉन्च किया गया था। तब भी Thomson ने JioTVOS पर बेस्ड चार टीवी पेश किए थे, जिन्हें यूजर्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दावा है कि इसके साथ अफॉर्डेबल प्राइस में प्रीमियम सिनेमा-लाइक एक्सपीरियंस यूजर्स तक पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।