Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च, अपग्रेड ऑफर में 17000 रुपये का फायदा
सैमसंग का नया फैन एडिशन स्मार्टफोन Galaxy S25 FE भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है। इस फोन पर खास स्टोरेज अपग्रेड ऑफर दिया जा रहा है और 17 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

आखिरकार भारतीय यूजर्स का इंतजार खत्म हो गया है और सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S25 लाइनअप का फैन एडिशन मॉडल Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Galaxy AI इकोसिस्टम का हिस्सा बनाया है और यह फ्लैगशिप सीरीज के मुकाबले कम कीमत पर OneUI 8 और मल्टी-मॉडल AI एजेंट्स वाला पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस लेकर आएगा। इसके लिए कंपनी खास अपग्रेड ऑफर भी लाई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नए Galaxy S25 FE को AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है और Gemini Live के साथ विजुअल कम्युनिकेशन का विकल्प मिलेगा। इस ऑप्शन के साथ स्क्रीन पर दिख रही चीजों के बारे में सर्च किया जा सकेगा या उन्हें समझा जा सकेगा। इसके अलावा Now Bar और Now Brief यूजर्स को डेली अपडेट्स, ट्रैफिक अलर्ट्स, फिटनेट रिमाइंडर्स और अलार्म जैसी जानकारी सीधे लॉक-स्क्रीन पर ही दे देंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सर्कल-टू-सर्च के साथ-साथ जेनरेटिव एडिट, इंस्टेंट स्लो-मोशन और ऑडियो इरेजर जैसे AI आधारित एडिटिंग टूल्स भी इसका हिस्सा बने हैं। क्रिएटर्स के लिए यह पावरफुल कैमरा और AI एडिटिंग फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बो साबित हो सकता है।
ऐसे हैं Galaxy S25 FE के स्पेसिफिकेशंस
नए डिवाइस के हार्डवेयर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आने वाला डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है और इसमें 4900mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। यह प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और इसमें 13 प्रतिशत बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इसका 12MP सेल्फी कैमरा ProVisual Engine के साथ आता है और इसमें नाइटोग्राफी के अलावा Super HDR वीडियो जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी, 8MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें Knox की सुरक्षा मिलती है और कंपनी ने इसे 7 साल तक OS अपग्रेड्स और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
इतनी है Galaxy S25 FE की कीमत और ऑफर्स
भारत में नए फैन एडिशन डिवाइस की सेल 29 सितंबर से शुरू होगी। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट 65,999 रुपये और 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 77,999 रुपये रखी गई है। इसे नेवी, जेटब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।
ऑफर्स की बात करें तो नए डिवाइस पर बैंक कैशबैक के तौर पर 5000 रुपये का डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा। इसके अलावा अपग्रेड ऑफर के तौर पर यूजर्स 256GB स्टोरेज वेरियंट ऑर्डर करने पर 512GB स्टोरेज मिलेगा और पूरे 12,000 रुपये का फायदा मिलेगा। इस तरह कुल बेनिफिट वैल्यू 17,000 रुपये तक पहुंच जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB RAM





