एक्सट्रा डाटा के साथ चाहिए OTT का मजा, इस सस्ते प्लान के साथ 10 OTT सेवाएं फ्री This prepaid plan offers 10 OTT services free with extra data under 200 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

एक्सट्रा डाटा के साथ चाहिए OTT का मजा, इस सस्ते प्लान के साथ 10 OTT सेवाएं फ्री

जियो की ओर से कई प्रीपेड प्लान ऑफर किए जा रहे हैं और इनमें से एक 200 रुपये से सस्ता प्लान मिलता है। इसके साथ 10 OTT सेवाओं का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है।

Mon, 30 Sep 2024 09:30 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
एक्सट्रा डाटा के साथ चाहिए OTT का मजा, इस सस्ते प्लान के साथ 10 OTT सेवाएं फ्री

अगर आपको फेवरेट मूवीज, वेब सीरीज और शोज देखना पसंद है तो इसके लिए अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। सबसे बड़े मार्केट शेयर वाले Reliance Jio की ओर से एक ऐसा प्लान ऑफर किया जा रहा है, जो एक्सट्रा डाटा के साथ एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का ऐक्सेस देता है। आइए आपको इस डाटा-ओनली प्लान के बारे में बताते हैं।

डाटा ओनली प्लान का फायदा यह है कि आपको मौजूदा रीचार्ज प्लान खत्म होने का इंतजार नहीं करना होगा। यानी कि आप ऐक्टिव प्लान के साथ एक्सट्रा डाटा के लिए इससे रीचार्ज कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपको ना सिर्फ OTT सेवाओं का कंटेंट देखने का विकल्प मिल जाता है, बल्कि आप एक्सट्रा डाटा का फायदा भी उठा सकते हैं। इस प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम है और यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIM ऐक्टिव रखने के लिए करना है रीचार्ज, Jio यूजर्स के पास ये सबसे सस्ता प्लान

Jio का फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाला प्लान

रिलायंस जियो के फ्री OTT प्लान की कीमत 175 रुपये है और यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ 10GB एक्सट्रा डाटा के साथ आता है और इससे रीचार्ज करने के बाद सब्सक्राइबर्स OTT कंटेंट का फायदा उठा सकते हैं। 28 दिनों के लिए एक-दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 10 प्लेटफॉर्म्स का वीडियो कंटेंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान से रीचार्ज करने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक ऐक्टिव प्लान होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक प्लान में 12 OTT एकदम फ्री, कीमत 500 रुपये से कम और 2GB डेली डाटा भी

प्रीपेड प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में ग्राहकों को जिन सेवाओं का ऐक्सेस मिलता है, उनकी लिस्ट में SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi और JioTV वगैरह सब शामिल हैं। JioCinema Premium का कोड MyJio अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है और बाकी कंटेंट JioTV मोबाइल ऐप पर देखा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।