एक प्लान में 12 OTT एकदम फ्री, कीमत 500 रुपये से कम और 2GB डेली डाटा भी only Jio recharge plan under 500 rupees offering 12 OTT subscriptions for free, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

एक प्लान में 12 OTT एकदम फ्री, कीमत 500 रुपये से कम और 2GB डेली डाटा भी

रिलायंस जियो की ओर से कई रीचार्ज प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनके साथ OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आज हम आपको ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो 500 रुपये से कम में 12 OTT सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।

Fri, 20 Sep 2024 03:29 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
एक प्लान में 12 OTT एकदम फ्री, कीमत 500 रुपये से कम और 2GB डेली डाटा भी

फेवरेट शोज, मूवीज या वीडियो कंटेंट देखने के लिए ग्राहकों को अब OTT सेवाओं की जरूरत पड़ती है लेकिन चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में OTT सेवाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आपको लगता है कि ये प्लान महंगे हैं, या फिर इनके साथ केवल एक या दो OTT सब्सक्रिप्शंस मिलेंगे तो हम एक ऐसे प्लान की जानकारी लेकर आए हैं, जो 500 रुपये से कम में एक दर्जन OTT सेवाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है।

जियो की ओर से इकलौता डेली डाटा वाला JioTV Premium प्लान ऑफर किया जा रहा है और इसकी कीमत 450 रुपये से भी कम है। इस प्लान में पूरे एक दर्जन OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखने का विकल्प मिल जाता है। यूजर्स इन सेवाओं का कंटेंट JioTV ऐप के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा JioCinema Premium का कूपन MyJio अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है, जिसे अवेल किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सट्रा डाटा के लिए बेस्ट हैं ये Jio प्लान, केवल 49 रुपये में अनलिमिटेड मजा

12 OTT सेवाओं का Jio रीचार्ज प्लान

डेली डाटा के साथ एक दर्जन OTT सेवाओं का ऐक्सेस देने वाला इकलौता जियो प्रीपेड प्लान 448 रुपये का है। इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और 2GB डेली डाटा के साथ रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी दिया जा रहा है। सब्सक्राइबर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी इन 28 दिनों तक कर सकते हैं। यह प्लान 12 OTT सेवाओं का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी इतनी ही वैलिडिटी के साथ ऑफर कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 95 रुपये से शुरू सबसे सस्ते Free OTT प्लान; Jio, Airtel और Vi लिस्ट में

प्लान के साथ जिन सेवाओं का कंटेंट देखने का विकल्प मिल रहा है, उनकी लिस्ट में SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, PlanetMarathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode सब शामिल हैं। यह प्लान JioTV और JioCloud का ऐक्सेस भी देता है। खास बात यह है कि एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को इससे रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिल जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।