Flipkart Big Billion Days Sale से पहले कर लो ये काम, तभी मिलेगा बंपर डिस्काउंट things to do before Flipkart Big Billion Days Sale to get the best offers and discounts, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Flipkart Big Billion Days Sale से पहले कर लो ये काम, तभी मिलेगा बंपर डिस्काउंट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ग्राहकों के लिए Big Billion Days Sale अगले हफ्ते शुरू हो रही है। इस सेल का पूरा फायदा चाहते हैं तो कुछ काम आपको पहले से ही कर लेने चाहिए। 

Fri, 19 Sep 2025 09:29 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Flipkart Big Billion Days Sale से पहले कर लो ये काम, तभी मिलेगा बंपर डिस्काउंट

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Billion Days Sale शुरू हो रही है और इस दौरान ढेरों डिवाइसेज को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल की शुरुआत 22 दिसंबर से शुरू हो रही है और इसका पूरा फायदा चाहते हैं तो आपको चुनिंदा काम पहले ही कर लेने चाहिए। इस तरह आपको सेल का फायदा भी बाकियों से पहले मिलेगा और सारे डिस्काउंट्स भी ले पाएंगे।

Flipkart Plus या Black मेंबरशिप लें आप

वैसे तो Flipkart की ओर से Big Billion Days Sale सभी के लिए 23 सितंबर को शुरू की जा रही है। हालांकि, अगर आप Plus या फिर Black मेंबर हैं तो इस सेल का फायदा 24 घंटे पहले 22 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। अर्ली ऐक्सेस चाहते हैं तो आपको मेंबरशिप ले लेनी चाहिए। Plus मेंबर होने के लिए आपके पास कम से कम 200 सुपर कॉइन्स होने चाहिए। ये कॉइन्स आपको फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने के बदले मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone 17 सीरीज पर पहली सेल में ₹10,000 की छूट, ऑफर्स की लिस्ट खुश कर देगी

अगर आप पहले ही फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करते रहे हैं तो अपने आप Plus मेंबर बन गए होंगे। अगर ऐसा नहीं है तो पेड Flipkart Black मेंबरशिप ली जा सकती है। इसके साथ आपको एक्सट्रा ऑफर्स और एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

इन बैंक कार्ड्स के साथ मिलेगा बंपर डिस्काउंट

सेल के दौरान ग्राहकों को सबसे बड़े डिस्काउंट का फायदा Axis Bank और ICICI Bank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में मिलेगा। ऐसे में आपको इन बैंक कार्ड्स के लिए अप्लाई कर देना चाहिए या फिर अगर ये कार्ड्स पहले से हैं तो इनके साथ शॉपिंग के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर आपको किसी एक खास प्रोडक्ट के लिए भुगतान करना है तो इन कार्ड्स का जुगाड़ कर लेना चाहिए था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart और Amazon पर सेल से पहले मिलेंगे सेल वाले ऑफर्स; आपको पता है ये ट्रिक?

बता दें, आप फ्लिपकार्ट को-ब्रैंडेड कार्ड्स के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, जो प्लेटफॉर्म से हर खरीददारी पर डिस्काउंट देते हैं। Flipkart SBI Credit Card और Flipkart Axis Bank Credit Card ऐसे ही विकल्प हैं। साथ ही आपको अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स अभी से विशलिस्ट करना शुरू कर देना चाहिए, जिससे सेल शुरू होते ही उनकी डील्स को लॉक किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।