नहीं मिलता 5G का मजा? सबसे ज्यादा डाटा वाले टॉप-3 प्लान, Netflix भी FREE These Jio plans are offering most data and free netflix if you are not eligible for Unlimited 5G data offer, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

नहीं मिलता 5G का मजा? सबसे ज्यादा डाटा वाले टॉप-3 प्लान, Netflix भी FREE

रिलायंस जियो की ओर से करोड़ों यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है। अगर आप उनमें से नहीं हैं, तो सबसे ज्यादा डाटा के लिए चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज कर सकते हैं। हम इनकी लिस्ट यहां लेकर आए हैं।

Mon, 19 Aug 2024 06:25 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
नहीं मिलता 5G का मजा? सबसे ज्यादा डाटा वाले टॉप-3 प्लान, Netflix भी FREE

भारतीय टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं और एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है। हालांकि अगर आप उन यूजर्स में शामिल नहीं हैं, जिन्हें अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है तो 3GB तक डेली डाटा का फायदा मिल सकता है। हम उन प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे रीचार्ज करने पर सबसे ज्यादा डेली डाटा मिलता है और इनमें से एक फ्री OTT सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।

449 रुपये वाला जियो रीचार्ज प्लान

रोज 3GB डेली डाटा ऑफर करने वाला सबसे सस्ता जियो प्लान 449 रुपये का है और इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल जाता है। इसके साथ जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस भी ऑफर किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनलिमिटेड 5G वाले Jio के तीन सबसे सस्ते प्लान, सबकी कीमत 500 रुपये से कम

1199 रुपये वाला जियो रीचार्ज प्लान

लंबी वैलिडिटी चाहिए तो 1,199 रुपये वाले प्लान का चुनाव किया जा सकता है, जो 84 दिनों के लिए रोज 3GB डेली डाटा देता है। इससे रीचार्ज करने पर सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल जाता है और रोज 100 SMS भेजे जा सकते हैं। यह प्लान भी जियो फैमिली के ऐप्स जैसे- JioTV, JioCinema और JioCloud का ऐक्सेस देता है।

1799 रुपये वाला जियो रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान से रीचार्ज करने पर यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डाटा मिलता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी दिया जा रहा है। इसके साथ JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का ऐक्सेस मिल जाता है। साथ ही Netflix (Basic) सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FREE में देखना चाहते हैं Netflix के शो? आपके जरूर काम आएगा ये जुगाड़

आपको बता दें, अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा केवल उन्हीं सब्सक्राइबर्स को मिल रहा है, जिनके क्षेत्र में जियो की 5G सेवाएं उपलब्ध हैं और जो 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।