8GB तक की रैम वाला धांसू फोन, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, अमेजन डील में कीमत मात्र ₹7499 TECNO Spark Go 2 featuring up to 8gb ram and no network communication feature available at just rupees 7499, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

8GB तक की रैम वाला धांसू फोन, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, अमेजन डील में कीमत मात्र ₹7499

यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी 4जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। फोन की कीमत 7499 रुपये है। यह नो नेटवर्क कम्यूनिकेशन फीचर के साथ आता है।

Mon, 26 Jan 2026 03:27 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8GB तक की रैम वाला धांसू फोन, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, अमेजन डील में कीमत मात्र ₹7499

कम कीमत में पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन लेना चाहते हैं, तो Tecno Spark GO 2 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी 4जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 7499 रुपये है। आप इस फोन को 374 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आप इस फोन को 264 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

टेक्नो स्पार्क गो 2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी 4जीबी रियल और 4जीबी वर्चुअल रैम दे रही है। इससे फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह इस सेगमेंट का पहला फोन है, जो नो नेटवर्क कम्यूनिकेशन फीचर के साथ आता है।

tecno

फोन में कंपनी Ella AI भी ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MRP से 60% तक सस्ते हुए टीवी, कीमत अब ₹10 हजार से कम, मिलेगा डॉल्बी साउंड
ये भी पढ़ें:वनप्लस का वॉटरप्रूफ फोन हुआ 12 हजार रुपये सस्ता, 36 मिनट में होता फुल चार्ज

यह बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर काम करता है। फोन को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।