indias cheapest data plan grab 4gb in just rs 16 देश का सबसे सस्ता डेटा पैक, कीमत सिर्फ 16 रुपये, मिलेगा इतना डेटा और वैलिडिटी
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सदेश का सबसे सस्ता डेटा पैक, कीमत सिर्फ 16 रुपये, मिलेगा इतना डेटा और वैलिडिटी

देश का सबसे सस्ता डेटा पैक, कीमत सिर्फ 16 रुपये, मिलेगा इतना डेटा और वैलिडिटी

काम खत्म होने से पहले डेटा खत्म हो गया है और एक्स्ट्रा डेटा के लिए सस्ता पैक तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एक पॉपुलर कंपनी 1 दिन वैलिडिटी वाला देश का सबसे सस्ता डेटा पैक लेकर आई है, जिसमें मात्र 4 रुपये में 1GB डेटा मिल रहा है। यहां हमने सबसे सस्ते डेटा पैक की लिस्ट तैयार की है...

Arpit SoniThu, 5 March 2026 08:10 PM
1/4

बीएसएनएस का 16 रुपये का डेटा पैक

यह 1 दिन वैलिडिटी वाला देश का सबसे सस्ता डेटा पैक है। 1 दिन वैलिडिटी के साथ आने वाला इतना सस्ता डेटा वाउचर अन्य किसी कंपनी के पास नहीं है। 16 रुपये का यह डेटा पैक 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 4GB डेटा मिलता है, यानी 1GB डेटा की लागत 4 रुपये आएगी। इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 40Kbps रह जाएगी।

2/4

एयरटेल का सबसे सस्ता डेटा पैक

एयरटेल के पोर्टफोलियो में 1 दिन वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता डेटा वाउचर 22 रुपये का है। 22 रुपये का डेटा पैक 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें सिर्फ 1GB डेटा मिलता है। जो बीएसएनएल की तुलना में काफी महंगा है। एयरटेल के पोर्टफोलियो में 26 रुपये (1.5GB), 33 रुपये (2GB डेटा) और 49 रुपये (अनलिमिटेड डेटा) डेटा वाउचर भी हैं, जो 1 दिन वैलिडिटी के साथ आते हैं। बता दें कि 49 रुपये के पैक में मिलने वाला अनलिमिटेड डेटा 20GB कैपिंग के साथ आता है, जिसके बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी। इसमें 1GB डेटा की तालग 2.45 रुपये आएगी।

3/4

जियो का सबसे सस्ता डेटा पैक

जियो के पोर्टफोलियो में 1 दिन वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का है और इसमें सिर्फ 1GB डेटा ही मिलता है। कंपनी के पास 1 दिन वैलिडिटी वाला 49 रुपये का प्लान भी है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिडेट डेटा मिलता है, हालांकि यह 25GB कैपिंग के साथ आता है। इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। कीमत के हिसाब से देखा जाए तो 1GB हाई स्पीड डेटा की लागत 1.96 रुपये आएगी।

4/4

Vi का सबसे सस्ता डेटा पैक

वोडाफोन-आइडिया के पोर्टफोलियो में 1 दिन चलने वाला सबसे सस्ता डेटा प्लान 23 रुपये का है। इस डेटा वाउचर में ग्राहकों को 1GB डेटा ही मिलता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 26 रुपये (1.5GB), 44 रुपये (1GB) और 49 रुपये (अनलिमिटेड डेटा) डेटा पैक भी हैं, जो 1 दिन वैलिडिटी के साथ आते हैं। 44 रुपये के प्लान के साथ 1 महीने का फ्री JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 49 रुपये के पैक में मिलने वाला अनलिमिटेड डेटा 20GB कैपिंग के साथ आता है, जिसके बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी।