दिल्ली के यूजर ने ChatGPT से लगा दी स्कैमर की क्लास, QR लिंक खोलते ही रोने लगा ठग! How a Delhi Techie Used ChatGPT to Outsmart a Scammer and Made Him Beg for Forgiveness, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के यूजर ने ChatGPT से लगा दी स्कैमर की क्लास, QR लिंक खोलते ही रोने लगा ठग!

एक दिल्ली के IT प्रोफेशनल ने ChatGPT की मदद से एक आर्मी ट्रांसफर स्कैम चलाने वाले स्कैमर को रंगे हाथ पकड़ लिया। नकली पेमेंट पोर्टल बनाकर यूजर ने स्कैमर की लोकेशन और फोटो निकाल ली, जिसके बाद स्कैमर माफी मांगने लगा।

Fri, 5 Dec 2025 11:41 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली के यूजर ने ChatGPT से लगा दी स्कैमर की क्लास, QR लिंक खोलते ही रोने लगा ठग!

कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब AI की मदद सेऑनलाइन स्कैम्स किए गए हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक Reddit पोस्ट ने यह साबित कर दिया कि सही तरीके से यूज करने पर AI बचाव का मजेदार तरीका बन सकता है। दिल्ली के एक IT प्रोफेशनल ने दिखाया कि कैसे उसने समझदारी और चालाकी के साथ ChatGPT की मदद से एक 'आर्मी ट्रांसफर/चीप गुड्स सेल' स्कैम को उल्टा करते हुए स्कैमर को ही माफी मांगने पर मजबूर कर दिया गया।

स्कैम की शुरुआत एक फेसबुक मेसेज से हुई। मेसेज भेजने वाला खुद को यूजर का कॉलेज सीनियर बता रहा था और दावा कर रहा था कि वह एक IAS ऑफिसर है। स्कैमर ने दावा किया कि उसके एक CRPF ऑफिसर दोस्त का ट्रांसफर हो रहा है और वह प्रीमियम फर्नीचर के अलावा होम अप्लायंसेज बेहद सस्ते में बेच रहा है। आमतौर पर लोग ऐसे ऑफर्स देखकर फौरन फंस जाते हैं, लेकिन यूजर ने समझदारी दिखाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iQOO यूजर्स के लिए खुशखबरी! जानें आपको कब मिलेगा OriginOS 6 अपडेट

यूजर ने तुरंत असली सीनियर से WhatsApp पर बात की और वहीं साफ हो गया कि यह पूरा मामला एक बड़े स्कैम का हिस्सा है। हालांकि स्कैमर ने SMS भेजना जारी रखा। मैसेज में Army की प्रोफाइल फोटो, QR पेमेंट की जल्दबाजी और 'अभी भेजिए वरना मौका निकल जाएगा' जैसी बातें शामिल थीं। यह सारी बातें एक बड़े रेड फ्लैग की तरफ इशारा कर रही थीं लेकिन यूजर ने स्कैमर को ब्लॉक नहीं किया।

ChatGPT की मदद से बनाया कोड

उन्होंने सोचा कि क्यों ना इस खेल को थोड़ा आगे बढ़ाया जाए जिससे स्कैमर की असलियत सामने आए और यहीं पर AI की एंट्री हुई। यूजर ने ChatGPT खोला और एक ऐसा कोड जनरेट कराया, जो देखने में एक पेमेंट पोर्टल लगे, लेकिन असल में वह एक ट्रैकर था। उसका काम था- QR अपलोड का नकली इंटरफेस दिखाना, मोबाइल पर खुलते ही GPS लोकेशन ट्रैक करना और अगर परमिशन मिले तो फ्रंट कैमरा से फोटो लेना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर छूट! सस्ता हो गया फ्लैगशिप फोन

स्कैमर ने खुद दे दी अपनी जानकारी

कुछ ही मिनटों में ChatGPT ने पूरा कोड तैयार कर दिया। यूजर ने उस ट्रैकर पेज को होस्ट किया और स्कैमर को यह कहते हुए लिंक भेज दिया कि इससे पेमेंट प्रोसेस और तेज हो जाएगा। स्कैमर तुरंत लिंक पर क्लिक कर बैठा। जैसे ही लिंक खुला, यूजर के सामने स्कैमर की GPS लोकेशन, डिवाइस IP और एक क्लियर फ्रंट कैमरा फोटो आ गई। इन सबूतों के साथ यूजर ने तुरंत स्कैमर को उसकी अपनी लोकेशन और फोटो भेज दी।

कुछ ही मिनटों में स्कैमर अलग-अलग नंबरों से कॉल करने लगा। वह घबरा चुका था। वह बार-बार माफी मांग रहा था और यह तक कह रहा था कि वह ‘हमेशा के लिए स्कैम छोड़ देगा।’ कुल मिलाकर IT प्रोफेशनल ने स्कैमर की बैंड बजा दी और उसकी हालत खराब हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।