मौका! ₹7000 से कम में 32 इंच स्क्रीन वाला Smart TV, धाकड़ 20W साउंड आउटपुट buy 32inch smart TV with 20W speakers under 7000 rupees on flipkart check this deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

मौका! ₹7000 से कम में 32 इंच स्क्रीन वाला Smart TV, धाकड़ 20W साउंड आउटपुट

ग्राहकों को कम कीमत पर पूरे 32 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका दिया जा रहा है। वे 7000 रुपये से कम में प्रीमियम मॉडल Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं। 

Mon, 22 Dec 2025 04:07 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मौका! ₹7000 से कम में 32 इंच स्क्रीन वाला Smart TV, धाकड़ 20W साउंड आउटपुट

कम कीमत पर बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने का बेहतरीन मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है और पूरे 32 इंच स्क्रीन साइज वाला मॉडल 7000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। खास ऑफर HUIDI HD4FSPRO max लेटेस्ट मॉडल पर दिया गया है, जिसपर 60 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। आइए आपको इसके फीचर्स और इसपर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

HUIDI HD4FSPRO max को इसी साल लॉन्च किया गया है और इसमें 32 इंच का QLED HD Ready डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी में 100+ लाइसेंस्ड ऐप्स और 250 से ज्यादा फ्री चैनल्स मिलते हैं। इसमें दो USB और HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं और 178 वाइड व्यू वाला डिस्प्ले इसका हिस्सा है। इस टीवी में जिन OTT ऐप्स का ऐक्सेस दिया गया है, उनकी लिस्ट में Youtube, Prime Video, SonyLIV, Netflix और JioHotstar वगैरह सब शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में लगा Smart TV चुराता है आपका डाटा; क्या जानते हैं पूरा सच?

इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदें टीवी

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर HUIDI HD4FSPRO max Smart TV 2025 Edition (HD4FSPRO max) मॉडल को 6,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा अलग से मिल रहा है। इस बैंक ऑफर के बाद टीवी का इफेक्टिव प्राइस और भी कम रह जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन! लिस्ट में Samsung, Motorola सब

ऐसे हैं HUIDI Smart TV के स्पेसिफिकेशंस

HUIDI स्मार्ट टीवी में 32 इंच स्क्रीन साइज वाला HD Ready डिस्प्ले 1366x768 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ मिल रहा है। इस 60Hz स्क्रीन के अलावा दमदार ऑडियो के लिए इसमें 20W स्पीकर दिए गए हैं। यह टीवी Android ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और 4-कोर प्रोसेसर इसका हिस्सा है। मल्टी-कनेक्टिविटी वाला टीवी डिस्काउंट के चलते अच्छी वैल्यू ऑफर कर रहा है। इसमें ढेर सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखने का विकल्प भी मिल जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।