इन Samsung यूजर्स के हो गए मजे! मिलने लगा नए फीचर्स वाला लेटेस्ट OneUI 8 अपडेट Samsung users alert these devices gets latest OneUI 8 update How to check, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

इन Samsung यूजर्स के हो गए मजे! मिलने लगा नए फीचर्स वाला लेटेस्ट OneUI 8 अपडेट

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की ओर से चुनिंदा डिवाइसेज को लेटेस्ट OneUI 8 अपडेट दिया जा रहा है। इस अपडेट को तय समय से पहले ही रोलआउट किया जा रहा है। 

Tue, 23 Sep 2025 12:34 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
इन Samsung यूजर्स के हो गए मजे! मिलने लगा नए फीचर्स वाला लेटेस्ट OneUI 8 अपडेट

टेक कंपनी Samsung ने पिछले हफ्ते One UI 8 का स्टेबल रोलआउट Galaxy S25 सीरीज से शुरू किया था। ऑफीशियल टाइमलाइन के मुताबिक आज किसी और डिवाइस को अपडेट मिलना तय नहीं था, लेकिन कंपनी ने सभी को चौंकाते हुए कई और Galaxy स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट पहले ही जारी कर दिया है। इसमें फ्लैगशिप मॉडल्स के साथ एक मिड-रेंज स्मार्टफोन भी शामिल है।

किन-किन Galaxy डिवाइसों को मिला One UI 8 अपडेट?

आज जिन डिवाइसों पर One UI 8 का स्टेबल अपडेट पहुंचा है, उनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं,

- Galaxy Z Fold 6

- Galaxy Z Flip 6

- Galaxy Z Fold SE (Special Edition)

- Galaxy S24

- Galaxy S24+

- Galaxy S24 Ultra

- Galaxy S24 FE

- Galaxy A56

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung का 43 इंच Smart TV केवल 22490 रुपये में; सबसे बड़ी Amazon डील

ये सभी मॉडल्स पहले इस हफ्ते बाद में अपडेट पाने वाले थे, लेकिन Samsung ने शेड्यूल से आगे बढ़ते हुए आज ही रोलआउट शुरू कर दिया। फिलहाल यह अपडेट साउथ कोरिया में स्पॉट किया गया है। हालांकि पिछली स्ट्रैटजी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह रोलआउट दूसरे रीजन तक भी रिलीज किया जाएगा।

अपडेट कैसे चेक करें?

अगर आपके पास इनमें से कोई Galaxy डिवाइस है, तो आप मैन्युअली अपडेट चेक कर सकते हैं,

1. Settings > Software update में जाएं।

2. Download and install पर टैप करें।

ध्यान रहे, यह एक बड़ा अपग्रेड है, इसलिए इसका साइज कई GB होगा। अपडेट करने से पहले चेक करें कि आपके फोन में स्टोरेज फ्री हो, बैटरी चार्ज हो और Wi-Fi नेटवर्क कनेक्टेड हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart Big Billion Days Sale से पहले कर लो ये काम, तभी मिलेगा बंपर डिस्काउंट

आगे क्या? One UI 8.5 की टेस्टिंग शुरू

जहां One UI 8 का स्टेबल रोलआउट जारी है, वहीं Samsung ने One UI 8.5 की आंतरिक टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में Galaxy S25 Ultra के लिए इसका बिल्ड सर्वर पर स्पॉट किया गया है। संभावना है कि Samsung अगले साल की शुरुआत में आने वाली Galaxy S26 सीरीज के साथ One UI 8.5 को ऑफीशियली लॉन्च करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।