पैदल चलो और जीतो 44 हजार रुपये वाली Galaxy Watch फ्री में, Samsung दे रहा है मौका Samsung if offering Galaxy Watch worth 44000 rupees with the new walk a thon India, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पैदल चलो और जीतो 44 हजार रुपये वाली Galaxy Watch फ्री में, Samsung दे रहा है मौका

Samsung ने भारत में Walk-a-thon India 2025 चैलेंज अनाउंस किया है, जिसमें 30 दिन में 2 लाख कदम पूरे करने पर यूजर्स को Galaxy Watch 8 और डिस्काउंट कूपन जीतने का मौका मिलेगा। यह फिटनेस और टेक्नोलॉजी को जोड़ने के लिए की गई पहल है।

Fri, 26 Sep 2025 08:50 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

पैदल चलो और जीतो 44 हजार रुपये वाली Galaxy Watch फ्री में, Samsung दे रहा है मौका

भारत में फिटनेस और टेक्नोलॉजी को जोड़ने के लिए साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung एक अनोखा कदम उठा रहा है। कंपनी ने अपने वॉक-अ-थॉन इंडिया कैंपेन का चौथा एडिशन अनाउंस किया है। इस चैलेंज का मकसद लोगों को रोजाना पैदल चलने के लिए इंस्पायर करना है और बदले में उन्हें गिफ्ट्स देना है। खास बात यह है कि इस कॉम्पिटीशन के आखिर में कुछ पार्टिसिपेंट्स को फ्री में Galaxy Watch 8 जैसे प्रीमियम स्मार्टवॉच जीतने का मौका मिलेगा।

सम्बंधित सुझाव

नया स्टेप्स चैलेंज 29 सितंबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। कुल 30 दिनों के दौरान पार्टिसिपेंट्स को कम से कम 2 लाख कदम पूरे करने होंगे। हर पार्टिसिपेंट को Samsung Health ऐप पर रजिस्टर होना होगा, जहां उनके स्टेप्स काउंट होंगे। ऐप में मिलने वाले रियल-टाइम लीडरबोर्ड के जरिए यूजर अपनी परफॉर्मेंस की तुलना दूसरों से कर सकेंगे। खास बात यह है कि कोई भी आसानी से इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकता है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus और Samsung सबके फोन सस्ते, Amazon Sale की धमाका मिडरेंज डील्स

सभी विनर्स को मिलेंगे रिवॉर्ड्स

Samsung ने इस चैलेंज को हर किसी के लिए बेहतरीन मौका बनाया है। सभी विनर्स को कुछ ना कुछ रिवॉर्ड जरूर मिलेगा।

- तीन लकी विनर्स को बिल्कुल नई Galaxy Watch 8 एकदम फ्री में दी जाएगी।

- बाकी एलिजिबल पार्टिसिपेंट्स को Galaxy Watch 8 सीरीज की खरीद पर 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone 16 ऑर्डर पर Big Billion Days Sale में गड़बड़ी! यूजर ने बताया मामला

ऐसे हैं Galaxy Watch 8 के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Watch 8 कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टवॉच है। इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से 30,999 रुपये से 44,999 रुपये तक जाती है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले (3000nits ब्राइटनेस) और सफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन मिलता है। वॉच में Exynos W1000 प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। साथ ही BioActive सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, जायरो सेंसर और ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS जैसे एडवांस्ड फीचर्स इसमें शामिल हैं। 5ATM+IP68 रेटिंग के साथ यह वॉच पानी और धूल से सुरक्षित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।