कन्फर्म! 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung Galaxy S26 सीरीज, सुपर AI फीचर्स, 200MP कैमरा, पावरफुल चिप से लैस Samsung Galaxy S26 Series India Launch Date Confirmed 25 February Check Full Specifications Pre-reservation offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कन्फर्म! 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung Galaxy S26 सीरीज, सुपर AI फीचर्स, 200MP कैमरा, पावरफुल चिप से लैस

Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट भारत में कंफर्म हो गई है। इस सीरीज के तहत Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra स्मार्टफोन को 25 फरवरी 2026 को नए AI फीचर्स, कैमरा और पावरफुल फीचर्स के साथ पेश होंगे। फोन का प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गया है।

Wed, 11 Feb 2026 11:56 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
कन्फर्म! 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung Galaxy S26 सीरीज, सुपर AI फीचर्स, 200MP कैमरा, पावरफुल चिप से लैस

Samsung की नई Galaxy S26 सीरीज अब भारत में दस्तक देने को तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह फ्लैगशिप सीरीज 25 फरवरी 2026 को लॉन्च होगी। इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। ये फोन शानदार कैमरा, AI पावर के साथ आने वाले हैं। लॉन्च डेट के साथ ही फोन के लिए भारत में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। फोन को प्री-रिजर्व करने पर आपको खास ऑफर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी ने लॉन्च इवेंट को ‘AI के नए युग की शुरुआत’ बताया है, जिससे यह पता चलता है कि नए फोन में AI-एनेबल फीचर्स मिलेंगे। प्री-रिजर्वेशन के लिए यूजर्स को 999 रुपए जमा करनें होंगे और इसके बदले में एक्सक्लूसिव लाभ भी दिए जाएंगे। इस प्री-रिजर्वेशन के तहत यूजर्स को 2,699 का रुपए e-store वाउचर जैसे बेनेफिट्स दिए जाएंगे।

Samsung ने घोषणा की है कि Galaxy S26 Series को दुनिया भर के साथ भारत में भी 25 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा। यह इवेंट San Francisco में आयोजित होगा और इसे लाइव देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्री अलर्ट! 1 मार्च से जनरल टिकट वाला UTS ऐप होगा बंद, इस ऐप से करें बुक

Samsung Galaxy S26 के फीचर्स (लीक)

लीक से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज का डिस्प्ले का साइज। गैलेक्सी S26 में 2340 × 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले होगा, जबकि गैलेक्सी S26+ में 6.7 इंच का QHD+ पैनल बरकरार रह सकता है। Galaxy S26 Ultra का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा होकर 6.9 इंच का हो सकता है, जबकि इसका हाई रिजॉल्यूशन पहले जैसा ही रहेगा।

खबरों के मुताबिक, तीनों मॉडल कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से सुरक्षित हैं, और इनके डाइमेंशन को बेहतर बनाया गया है और इनका वजन भी कम किया गया है, खासकर स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट के लिए। वहीं, Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होने की संभावना है, जो क्वालकॉम के लेटेस्ट Oryon CPU के साथ हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करेगा। सभी मॉडल Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 करोड़ बच्चों के Aadhaar हुए अपडेट, आपने नहीं कराया तो बंद हो जाएगा आधार

Galaxy S26 और S26+ के कैमरा हार्डवेयर में काफी बदलाव दिखेगा। दोनों में OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा होने की अफवाह है। Galaxy S26 Ultra अपने सेटअप के साथ अलग दिखता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। दोनों सीरीज में 12MP का शेयर फ्रंट कैमरा AI-बेस्ड पोर्ट्रेट और वीडियो एन्हांसमेंट के साथ-साथ 8K सहित एडवांस्ड वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट होगा।

बैटरी की बात करें तो Galaxy S26 में 4300mAh की बैटरी होगी। Galaxy S26+ में 4900mAh की बैटरी बरकरार रह सकती है, जबकि Ultra में 5000mAh की बैटरी होने के साथ-साथ तेज 60W वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस सीरीज के सभी मॉडल्स में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB-C और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स होने की उम्मीद है। हालांकि Qi2 मैग्नेटिक सपोर्ट इनमें मौजूद नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रफ-टफ बॉडी, 6500mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा के साथ आया Oppo का 5G फोन; कीमत ₹14,999

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।