रफ-टफ बॉडी, 6500mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा के साथ आया Oppo का नया 5G फोन; कीमत ₹14,999 Strongest Oppo K14x 5G Launched in India With 6500mAh Battery 50 AI camera IP64 ratings dust and splash resistance, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रफ-टफ बॉडी, 6500mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा के साथ आया Oppo का नया 5G फोन; कीमत ₹14,999

OPPO का पावरफुल बजट फोन K14x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 5G सपोर्ट मिलता है। फोन की कीमत 15000 रुपए से कम है। 

Tue, 10 Feb 2026 01:58 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
रफ-टफ बॉडी, 6500mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा के साथ आया Oppo का नया 5G फोन; कीमत ₹14,999

OPPO ने आज 10 फरवरी 2026 को भारत में अपना नया OPPO K14x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की पॉपुलर K सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। इसे बजट-फ्रेंडली 5G सेगमेंट में पेश किया गया है। OPPO K14x 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कैमरा के मामले में भी फोन में 50MP का AI-पावर्ड प्राइमरी लेंस है। OPPO K14x 5G को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेज़िस्टेंस भी मिला हुआ है। यह फोन पुराने K13x 5G का अपग्रेड वर्जन है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं Oppo K14x 5G की कीमत और फीचर्स:

Oppo K14x 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Oppo K14x 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी SBI, HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये तक की इंस्टेंट बैंक छूट दी जा रही है।

यह नया स्मार्टफोन 16 फरवरी से Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Oppo K14x 5G आइसी ब्लू और प्रिज्म वायलेट कलर में उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन को और सस्ते में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेतावनी! Valentine के नाम पर चल रही ठगी; Surprise Gift, E-card खाली कर रहे बैंक

Oppo K14x 5G की 5 बड़ी खासियतें

1. OPPO के इस फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन का डिज़ाइन क्लासी और स्लीक है, जिसमें फ्लैट एजेस और नार्मल बैक पैनल दिया गया है।

2. OPPO K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जो 5G नेटवर्क के लिए तैयार है। फोन बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करता है। फोन में ColorOS 15 बेस्ड Android 15 सॉफ्टवेयर मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है।

OPPO K14x 5G में मिलेंगे खास फीचर्स

3. कैमरा की बात करें तो ओप्पो K14x 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में सेकंडरी कैमरा सेंसर भी है, जो डेप्थ इफेक्ट या पोर्ट्रेट शॉट्स को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए ठीक रिज़ल्ट देता है।

4. OPPO K14x 5G की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है इसकी 6500 mAh की बड़ी बैटरी। फोन में 45W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।

5. OPPO K14x 5G फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेज़िस्टेंस के साथ आता है। इसका मतलब है कि फोन धूल और हल्की बारिश के छींटों से सुरक्षित रहेगा जो यूजर को थोड़ी और सुरक्षा देता है। चाहे हल्की बरसात हो या धूल-भरा रास्ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 करोड़ बच्चों के Aadhaar हुए अपडेट, आपने नहीं कराया तो बंद हो जाएगा आधार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।