सबसे ज्यादा बिकने वाले Samsung 5G फोन की डील का खुलासा, ₹18000 से कम रह जाएगी कीमत
टेक कंपनी सैमसंग का सबसे ज्यादा बिकने वाला मिडरेंज स्मार्टफोन Big Billion Days Sale में सबसे सस्ता मिलेगा। ग्राहक Galaxy A35 5G को 18 हजार रुपये से कम में खरीद सकेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी Samsung भारत के सबसे भरोसेमंद टेक ब्रैंड्स में से एक है और इसकी ओर से ढेरों डिवाइसेज अलग-अलग सेगमेंट्स में ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन पर खास डिस्काउंट का फायदा ग्राहकों को Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान मिलने वाला है। जी हां! Galaxy A35 5G पर मिलने वाली डील का खुलासा हो गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
25 हजार रुपये से 35 हजार रुपये के बीच कीमत वाले मिडरेंज सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस Galaxy A35 5G है और यह फोन पहली बार 20 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस डिवाइस में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है और Big Billion Days Sale के दौरान इसकी कीमत का खुलासा होने के बाद सबकी नजरें इसपर हैं। बजट सेगमेंट में यह स्टील-डील साबित हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतनी कीमत पर मिलेगा Galaxy A35 5G
फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Galaxy A35 5G को 21,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसपर Big Billion Days Sale के दौरान मिलने वाले ऑफर की जानकारी सामने आ गई है। टीज किया जा रहा है कि सेल में इसकी कीमत 17,xxx रुपये रह जाएगी। यानी यह फोन सभी ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ 18 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलेगा।
ऐसे हैं Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग के स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसमें अच्छी परफॉर्मेंस के लिए Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। इस डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP मेन सेंसर, 8MP सेकेंडरी लेंस और 5MP मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलने वाली 5000mAh क्षमता वाली बैटरी इसका हिस्सा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Awesome Iceblue





